facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोयला मंत्रालय ने भूमिगत कोयला गैसीकरण के लिए मसौदा दिशानिर्देश जारी किए

Advertisement

मसौदे में कोयला और लिग्नाइट के गैसीकरण के लिए नियामक ढांचा तय किया गया है और इस पर 30 दिन के भीतर हिस्सेदारों से प्रतिक्रिया मांगी गई है।

Last Updated- October 27, 2025 | 11:22 PM IST
Coal India

कोयला मंत्रालय ने आज भूमिगत कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण (यूसीजी) ब्लॉकों के लिए खनन और खदान बंद करने की योजनाओं की तैयारी के लिए मसौदा दिशानिर्देश जारी किए। इनमें प्रायोगिक व्यवहार्यता अध्ययन, रियल टाइम भूजल निगरानी और खदान बंद करने के लिए एक एस्क्रो फंड अनिवार्य किया गया है।

मसौदे में कोयला और लिग्नाइट के गैसीकरण के लिए नियामक ढांचा तय किया गया है और इस पर 30 दिन के भीतर हिस्सेदारों से प्रतिक्रिया मांगी गई है। दिशानिर्देश में परियोजना की व्यवहार्यता, सुरक्षा, पर्यावरण प्रबंधन और खनन के बाद पुनर्वास की प्रक्रियाओं की रूपरेखा बताई गई है।

परियोजना पर काम शुरू करने के पहले इसके प्रस्तावकों को एक प्रतिष्ठित वैज्ञानिक या अनुसंधान संस्थान के माध्यम से पायलट व्यवहार्यता अध्ययन करना होगा। खनन योजनाओं में 3डी हाइड्रोजियोलॉजिकल मॉडल, एक वर्ष का बेसलाइन भूजल डेटा और कंटामिनेंट मूवमेंट पर दीर्घकालिक अनुकरण शामिल होना चाहिए।

टेलीमेट्री सक्षम व्यवस्था और ऑनलाइन सेंसर का उपयोग करके निरंतर भूजल निगरानी अनिवार्य की गई है, जिसमें केंद्रीय और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के पास रियल टाइम डेटा उपलब्ध होगा।

जमीन धंसने, भूमिगत आग और भूजल में विषाक्त मिश्रण की भविष्यवाणी और उसे कम करने के लिए खदानों के आधार पर अध्ययन अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक परियोजना में एक आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना भी होनी चाहिए, जिसमें हाइड्रोलिक कंटेनमेंट के नुकसान या अप्रत्याशित रूप से जमीन खिसकने जैसे खतरों से बचने के उपायों का विवरण हो।

वैज्ञानिक तरीके से खदान बंद किया जाना सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों को कोयला नियंत्रक संगठन (सीसीओ) के साथ एक एस्क्रो खाता बनाए रखना होगा, जिसमें आधार दर (सितंबर 2025) के रूप में 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर जमा करने होंगे, जिसमें थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर वृद्धि होगी।

Advertisement
First Published - October 27, 2025 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement