facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोयला मंत्रालय का 1 अरब टन उत्पादन का लक्ष्य; 50 हजार करोड़ रुपये तक का हो सकता है एसेट मोनेटाइजेशन

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 11:58 PM IST
Coal import

केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक 1 अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य रखा है। निजी क्षेत्र से कोयला खनन बढ़ने के बीच इस 1 अरब टन में से सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) 78 करोड़ टन उत्पादन करेगी, जबकि निजी क्षेत्र की खुद के इस्तेमाल वाली खदानों और वाणिज्यिक खदानों से 16.2 करोड़ टन कोयले का उत्पादन होगा। शेष कोयला उत्पादन सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी करेगी।

कोयला मंत्रालय द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना में कहा गया है कि सरकार को इस वित्त वर्ष के दौरान निजी क्षेत्र को 25 और खदाने आवंटित करने का भरोसा है। निजी कंपनियों को 2015 से अब तक 51.5 करोड़ टन क्षमता की 133 खदानों का आवंटन किया गया है। इनमें से 27 में उत्पादन हो रहा है।

योजना में यह भी कहा गया है कि गेल (इंडिया), भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स और इंडियन ऑयल जैसी अहम सार्वजनिक कंपनियों ने कोल गैसीफिकेशन में दिलचस्पी दिखाई है, जिससे कोयले की नीलामी में रुचि और बढ़ेगी।

पूंजीगत व्यय और मुद्रीकरण

वित्त वर्ष 2023-24 में सीआईएल के पूंजीगत व्यय का लक्ष्य 16,500 करोड़ रुपये रखा गया है। मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 24 के लिए 50,118 करोड़ रुपये की संपत्ति मुद्रीकरण योजना का अनुमान है, जिसमें सीआईएल का हिस्सा 10,118 करोड़ रुपये होगा।

सीआईएल अपनी खदानें ‘माइन डेवलपर ऐंड ऑपरेटर’ के तहत निजी कांट्रैक्टरों को देगी। शेष मुद्रीकरण निजी क्षेत्र के कोल ब्लॉक नीलामी के माध्यम से होगा। इसके पहले के वित्त वर्ष में संपत्ति मुद्रीकरण का लक्ष्य 30,000 करोड़ रुपये था, जबकि कोयला मंत्रालय 24,626 करोड़ रुपये हासिल करने में सफल हुआ।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement