facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal Production: कोयला उत्पादन दिसंबर में 11% बढ़कर 9.28 करोड़ टन पर

Advertisement

दिसंबर में कोयला आपूर्ति 8.36 प्रतिशत बढ़कर 8.62 करोड़ टन हो गई जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 7.95 करोड़ टन थी।

Last Updated- January 02, 2024 | 4:27 PM IST
Coal import

Coal Production in December: भारत का कोयला उत्पादन दिसंबर, 2023 में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 10.75 प्रतिशत बढ़कर 9.28 करोड़ टन हो गया। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। दिसंबर, 2022 में देश का कोयला उत्पादन 8.38 करोड़ टन रहा था।

कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘कोयला क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। उत्पादन, आपूर्ति और स्टॉक का स्तर नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया है।’’

देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का उत्पादन पिछले महीने 8.27 प्रतिशत बढ़कर 7.18 करोड़ टन हो गया, जबकि दिसंबर, 2022 में यह 6.63 करोड़ टन था।

बयान के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर 2023 की अवधि में भारत का कुल कोयला उत्पादन एक साल पहले की समान अवधि के 60.83 करोड़ टन से बढ़कर 68.43 करोड़ टन हो गया। दिसंबर में कोयला आपूर्ति 8.36 प्रतिशत बढ़कर 8.62 करोड़ टन हो गई जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह 7.95 करोड़ टन थी।

इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि वह कोयला उत्पादन और आपूर्ति को निरंतर कायम रखने, एक विश्वसनीय एवं जुझारू ऊर्जा क्षेत्र के लिए निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध है।

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement