facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कैप्टिव, कमर्शियल ब्लॉक से कोयला उत्पादन पहली छमाही में 32 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

कोयला उत्पादन सितंबर 2023 के 1.040 करोड़ टन से 32 प्रतिशत बढ़कर पिछले महीने 1.374 करोड़ टन हो गया।

Last Updated- October 03, 2024 | 2:05 PM IST
coal import
Representative image

कैप्टिव तथा वाणिज्यिक दोनों कोयला ब्लॉक से कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अप्रैल-सितंबर अवधि में 32 प्रतिशत बढ़कर 7.972 करोड़ टन (एमटी) हो गया। गत वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में कैप्टिव तथा वाणिज्यिक दोनों कोयला ब्लॉक से कोयला उत्पादन 6.052 करोड़ टन था।

कोयला आपूर्ति में सालाना आधार पर 34 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में 6.537 करोड़ टन से बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में 8.786 करोड़ टन हो गई।

कोयला मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘ वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही यानी एक अप्रैल 2024 से 30 सितंबर 2024 के दौरान कैप्टिव तथा वाणिज्यिक दोनों कोयला ब्लॉक से कोयला उत्पादन व आपूर्ति में सालाना आधार पर उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।’’

कोयला उत्पादन सितंबर 2023 के 1.040 करोड़ टन से 32 प्रतिशत बढ़कर पिछले महीने 1.374 करोड़ टन हो गया। इसी तरह, सितंबर महीने में आपूर्ति में सालाना आधार पर 47 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो पिछले साल के 96.8 लाख टन से बढ़कर इस साल 1.427 करोड़ टन हो गई।

कोयला मंत्रालय ने कहा, वह कोयला कंपनियों और उद्योग भागीदारों सहित सभी हितधारकों के अमूल्य सहयोग के लिए उनके प्रयासों की सराहना करता है। मंत्रालय ने कहा, वह सभी कोयला ब्लॉक आवंटियों को चुनौतियों से निपटने और उनके संचालन को अनुकूल बनाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसका प्राथमिक उद्देश्य कोयला उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि करना है, ताकि देश की बढ़ती ऊर्जा मांगों को पूरा करने के लिए एक स्थिर और विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

सहयोगात्मक पहलों तथा केन्द्रित सहायता के जरिये मंत्रालय का लक्ष्य कोयला क्षेत्र में दक्षता, स्थिरता और उत्पादन बढ़ाना है।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 2:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement