facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में उपयोग से ज्यादा होगा कोयला उत्पादन: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी

Advertisement

मंत्री ने कहा कि 2030 तक भारत की कोयला उत्पादन क्षमता 1.5 अरब टन होगी।

Last Updated- January 25, 2024 | 9:43 PM IST
Coal import

कोयला मंत्रालय को देश में साल 2025-26 तक उपयोग से ज्यादा कोयला उत्पादन की उम्मीद है। केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जल्द ही भारत में अधिशेष कोयला उत्पादन होने लगेगा और आयातित कोयले से चलने वाले (ICB) बिजली प्लांट भी घरेलू कोयले से चल सकेंगे।

दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा, ‘हम ICB बिजली प्लांट से तकनीक में बदलाव को कह सकते हैं, जिससे वे घरेलू कोयले से चल सकें। यह अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन घरेलू कोयला उनके लिए प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध होगा और वे इसका लाभ उठा सकेंगे। यहां तक कि मिश्रण के लिए कोयले का आयात भी कम हो जाएगा।’

भारत में इस समय 17 गीगावॉट क्षमता के परिचालन वाले आईसीबी हैं। ये ज्यादातर समुद्र तट वाले राज्यों गुजरात, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु सहित अन्य जगहों पर स्थित हैं। ये प्लांट घरेलू कोयले से बेहतर गुणवत्ता के कोयले का आयात करते हैं।

मंत्री ने कहा कि 2030 तक भारत की कोयला उत्पादन क्षमता 1.5 अरब टन होगी।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement