facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal Production: चालू वित्त वर्ष में अब तक कोयला उत्पादन 12.29% बढ़कर इतने करोड़ टन पर पहुंचा

Advertisement

कोयला मंत्रालय ने कहा कि यह वृद्धि बिजली क्षेत्र की बढ़ती ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए निरंतर तथा मजबूत कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करती है।

Last Updated- December 28, 2023 | 7:04 PM IST
Coal import

Coal Production: देश का कोयला उत्पादन चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से 25 दिसंबर तक सालाना आधार पर 12.29 प्रतिशत बढ़कर 66.43 करोड़ टन हो गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। पिछले साल की समान अवधि में कोयला उत्पादन 59.16 करोड़ टन था।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘कोयला मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल, 2023 से 25 दिसंबर, 2023 तक कोयला उत्पादन सालाना आधार पर 12.29 प्रतिशत बढ़कर 66.43 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो पिछली साल इसी अवधि में 59.16 करोड़ टन था।’’ वहीं अप्रैल से 25 दिसंबर तक कोयले की आपूर्ति बढ़कर 69.28 करोड़ टन हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 62.24 करोड़ टन थी।

Also read: देश तेज आर्थिक वृद्धि हासिल करने के रास्ते पर, जोखिम से निपटने को केंद्रीय बैंक तैयार: RBI गवर्नर

कोयला मंत्रालय ने कहा कि यह वृद्धि बिजली क्षेत्र की बढ़ती ऊर्जा जरूरतें पूरी करने के लिए निरंतर तथा मजबूत कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करती है। मंत्रालय ने कहा, ‘‘अप्रैल से 25 दिसंबर, 2023 तक बिजली क्षेत्र को कुल कोयला आपूर्ति 8.39 प्रतिशत बढ़कर 57.71 करोड़ टन रही। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 53.24 करोड़ टन था।’’

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 7:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement