facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

अप्रैल में कोयला प्रोडक्शन 8.5 फीसदी बढ़ा, सप्लाई भी 8 करोड़ टन के पार

Advertisement
Last Updated- May 18, 2023 | 3:31 PM IST
Coal import

अप्रैल में देश का कोयला उत्पादन सालाना आधार पर 8.5 फीसदी बढ़कर 7.31 करोड़ टन से अधिक रहा है। कोयला मंत्रालय ने गुरुवार को अपने मासिक उत्पादन आंकड़े जारी करते हुए कहा कि एक साल पहले इसी महीने में देश का कुल कोयला उत्पादन 6.72 करोड़ टन रहा था।

अप्रैल, 2023 में 7.31 करोड़ टन का उत्पादन कर देश ने इस महीने के लिए निर्धारित उत्पादन लक्ष्य का 94.89 फीसदी हासिल कर लिया। इस उत्पादन वृद्धि में देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने 5.75 करोड़ टन के साथ सबसे अहम भूमिका निभाई।

अप्रैल, 2022 में CIL का कोयला उत्पादन 5.34 करोड़ टन रहा था। वहीं सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड का अप्रैल में उत्पादन 4.77 फीसदी वृद्धि के साथ 55.7 लाख टन हो गया जबकि साल भर पहले यह 53.2 लाख टन था।

पिछले महीने में भारत की कोयला सप्लाई भी 11.66 फीसदी बढ़कर 8.03 करोड़ टन पर पहुंच गई जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 7.19 करोड़ टन की सप्लाई की गई थी। इस दौरान बिजली उत्पादक इकाइयों को 6.54 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की गई जो अप्रैल, 2022 के 6.13 करोड़ टन से 6.66 फीसदी अधिक है।

Also read: PLI योजना से चीन से भारत आएंगी कंपनियां : केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव

दुनिया के पांच अग्रणी कोयला उत्पादक देशों में शामिल होने के बावजूद भारत को अपनी कोयला जरूरतें पूरी करने के लिए आयात का भी सहारा लेना पड़ता है। कोकिंग कोल के मामले में भारत की आयात पर अत्यधिक निर्भरता है।

Advertisement
First Published - May 18, 2023 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement