facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal reserves: देश में उपलब्ध कोयला 34 फीसदी बढ़कर 10.3 करोड़ टन हुआ

Advertisement

चालू वित्त वर्ष में 16 जुलाई तक कोयला उत्पादन बढ़कर 25.85 करोड़ टन हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 23.66 करोड़ टन था।

Last Updated- July 18, 2023 | 7:07 PM IST
कोल इंडिया

देश में मौजूद कुल कोयला भंडार 16 जुलाई को 34 फीसदी बढ़कर 10.3 करोड़ टन हो गया। कोयला मंत्रालय ने मंगलवार को बयान में कहा कि 16 जुलाई को ताप विद्युत संयंत्रों के पास 3.34 करोड़ टन कोयले का भंडार था। यह एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 28 फीसदी अधिक है।

मंत्रालय ने कहा कि 16 जुलाई को खदानों के बाहर, परिवहन के दौरान और ताप विद्युत संयंत्रों के पास उपलब्ध कोयले की कुल मात्रा 10.3 करोड़ टन थी जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 34 फीसदी अधिक है।

कोयला मंत्रालय ने कहा, ‘मंत्रालय सभी केंद्रीय कोयला उत्पादक कंपनियों और राज्य कंपनियों के साथ समन्वय से काम कर रहा है और बिजली क्षेत्र के लिए कोयले की कोई भी दिक्कत नहीं है।’ बयान के मुताबिक, कोयला कंपनियों ने बड़ी खदानों से कोयले की सुगम निकासी के लिए सीमेंट वाली सड़कें बनाई हैं।

Also read: केंद्रीय मंत्री ने समझा Online gaming Industry का दुख, GST Council से फैसले पर पुनर्विचार करने का करेंगे अनुरोध

नौ कोयला खदानों से रेलवे गोदाम तक परिवहन अब मशीनीकृत कोयला हैंडलिंग संयंत्रों से होने लगा है। चालू वित्त वर्ष में 16 जुलाई तक कोयला उत्पादन बढ़कर 25.85 करोड़ टन हो गया जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 23.66 करोड़ टन था। इस दौरान बिजली संयंत्रों को 23.3 करोड़ टन कोयला भेजा गया जो पिछले साल की समान अवधि में 22.4 करोड़ टन रहा था।

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 7:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement