facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

थर्मल पावर प्लांटों के पास कोयला भंडार 32 प्रतिशत बढ़कर 4.5 करोड़ टन पर पहुंचा

Advertisement

थर्मल पावर प्लांटों में अब तक का सबसे अधिक कोयला भंडार उपलब्ध है। बिजली की अत्यधिक ऊंची मांग के बावजूद, थर्मल पावर प्लांट में कोयले का भंडारण मजबूत बना हुआ है।

Last Updated- June 19, 2024 | 7:09 PM IST
Thermal power plant

थर्मल पावर प्लांटों (TPP) में कोयला भंडार 16 जून को सालाना आधार पर 32 प्रतिशत बढ़कर 4.5 करोड़ टन हो गया है। बुधवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। कोयला मंत्रालय ने कहा कि TPP को कोयले की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह लगातार प्रयासरत है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि उत्पादन में वृद्धि, लॉजिस्टिक्स के कुशल प्रबंधन और सुचारू अंतर-एजेंसी समन्वय के परिणामस्वरूप TPP में अब तक का सबसे अधिक कोयला भंडारण दर्ज किया गया है।

बयान के अनुसार, “थर्मल पावर प्लांटों में अब तक का सबसे अधिक कोयला भंडार उपलब्ध है। बिजली की अत्यधिक ऊंची मांग के बावजूद, थर्मल पावर प्लांट में कोयले का भंडारण मजबूत बना हुआ है। यह 16 जून, 2024 तक 4.5 करोड़ टन से अधिक है, जो पिछले वर्ष की इसी तारीख के 3.45 करोड़ टन की तुलना में 31.71 प्रतिशत अधिक है।”’

Also read: RBI bulletin: लगातार कम हो रही खुदरा महंगाई मगर खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम चिंता का विषय

कुल कोयला उत्पादन 16 जून तक 20.74 करोड़ टन रहा है, जो पिछले वर्ष की इसी दिन की तुलना में 9.27 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। निजी और वाणिज्यिक खानों से कोयला उत्पादन 27 प्रतिशत वृद्धि के साथ 3.3 करोड़ टन पर पहुंच गया है।

एकीकृत कोयला बिक्री 16 जून, 2024 तक 22.03 करोड़ टन रही है, जो सालाना आधार पर 7.65 प्रतिशत अधिक है। समीक्षाधीन अवधि में कोल इंडिया लिमिटेड का कोयला उत्पादन 7.28 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16.02 करोड़ टन रहा। कोयला बिक्री चार प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16.65 करोड़ टन रही।

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 7:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement