facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal stocks: जून में बिजली प्लांटों के पास कोयले का रिकॉर्ड स्टॉक, उत्पादन और परिवहन में सुधार

Advertisement

घरेलू कोयले का उत्पादन इस साल गर्मियों के महीनों में पिछले साल की तुलना में 8 से 10 फीसदी बढ़ी। देश के कुल कोयला भंडार में से आयातित कोयले की हिस्सेदारी 9 से 10 फीसदी है।

Last Updated- June 25, 2024 | 10:12 PM IST
Coal India

Coal stocks: इस साल जून की तपती गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने और देसी कोयले की कमी का संकट होने के बावजूद देश के ऊर्जा संयंत्रों में कोयले की जबरदस्त आपूर्ति हुई। इस साल जून में पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी ज्यादा और 2022 के जून के मुकाबले 71 फीसदी ज्यादा कोयले की आपूर्ति हुई। जून में बिजली की मांग 250 गीगावाट के ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गई थी, फिर भी ताप बिजली संयंत्रों के पास औसतन 16 दिन की जरूरत के लिए कोयले का स्टॉक बना रहा।

घरेलू कोयले का उत्पादन इस साल गर्मियों के महीनों में पिछले साल की तुलना में 8 से 10 फीसदी बढ़ी। बिजली संयंत्रों के पास कोयले की बेहतर उपलब्धता की प्रमुख वजह इसके परिवहन में आने वाली बाधाओं को दूर करना रहा। देश के कुल कोयला भंडार में से आयातित कोयले की हिस्सेदारी 9 से 10 फीसदी है।

कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अ​धिकारियों ने कहा कि अक्टूबर 2023 में चालू होने वाले पूर्वी समर्पित मालवहन गलियारे (ईडीएफसी) की बदौलत कोयले की आपूर्ति में सुधार हुआ। एक वरिष्ठ अ​धिकारी ने कहा, ‘ईडीएफसी मार्ग पर कोयले के रैक की आवाजाही की रफ्तार तीन गुनी बढ़ी है।

ईडीएफसी के कारण मुगलसराय-सोननगर से लेकर दिल्ली-पंजाब के रास्ते में लगने वाली जाम की समस्या काफी हद तक दूर हुई है।’ रेलवे के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में ईडीएफसी के मार्ग और आसपास 20 ताप बिजली संयंत्र हैं और इन संयंत्रों के पास कोयले का औसत स्टॉक 25 दिन की जरूरत को पूरा करने जितना है। कुछ बिजली संयंत्रों के पास 36 दिन की जरूरत का कोयला उपलब्ध है।

1,300 किलोमीटर लंबा ईडीएफसी को चरणबद्ध तरीके से खोला गया है और पंजाब के लु​धियाना तथा बिहार में सोननगर के बीच इस पर परिचालन शुरू हो गया है। यह गलियारा सीधे तौर पर कोयले से समृद्ध इलाकों को नहीं जोड़ता है मगर यह भारतीय रेल यात्री ट्रैक और अन्य मालवहन सेवाओं के जरिये ईडीएफसी लाइनों तक कोयला पहुंचाना सुनि​श्चित किया है।

रेलवे के अ​धिकारियों के अनुसार ईडीएफसी के चालू होने से रेलवे को उत्तर प्रदेश के बिजली घरों तक ज्यादा मात्रा में कोयले की आपूर्ति करने में मदद मिली। इस राज्य में सबसे ज्यादा बिजली के उपभोक्ता हैं। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 28 गीगावाट बिजली की मांग है, जो औद्योगिक राज्यों से भी ज्यादा है।

मई में भारतीय रेल ने 9 फीसदी ज्यादा 7.2 करोड़ टन कोयले की ढुलाई की। ईडीएफसी मार्ग में आने वाले बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति करने की प्रमुख जिम्मेदारी धनबाद डिविजन की है। एक अ​धिकारी ने बताया कि धनबाद डिविजन से वित्त वर्ष 2024 में 18.8 करोड़ टन कोयले की लोडिंग हुई थी और मई में जब पूरा देश लू से तप रहा था तो यहां से कोयले की लोडिंग में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement