facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बैटरी बिजनेस की दुनिया में आइए दिल्ली के ‘भारत मंडपम्’ में

Advertisement

आप बैटरी से जुड़े व्यवसाय में हैं, तो दुनियाभर की 100 से ज्यादा कंपनियों के मिलने का अवसर दिल्ली में ही मिलने वाला है।

Last Updated- December 09, 2024 | 4:04 PM IST
'Bharat Mobility' of the Ministry of Commerce and Industry will introduce you to the world of batteries. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय का ‘भारत मोबिलिटी’ आपको बैटरी की दुनिया से रूबरू करवा देगा।

अमेरिका, जापान, चीन और भारत जैसे देशों की 100 से अधिक वैश्विक कंपनियां जनवरी, 2025 में होने वाले ‘भारत बैटरी शो’ में अत्याधुनिक नवोन्मेषण पेश करेंगी। एक बयान के अनुसार, ‘भारत बैटरी शो’ के दूसरे संस्करण (भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के हिस्से के तौर पर) में विभिन्न देशों की कंपनियों हिस्सा लेंगी। साथ ही सिंगापुर का एक प्रतिनिधिमंडल भारतीय बाजार में अवसरों की पहचान के लिए वैश्विक एक्सपो का दौरा करेगा।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के नेतृत्व में ‘भारत मोबिलिटी’ एक ऐतिहासिक आयोजन है। इसमें 1,000 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे। वहीं 50 से अधिक देशों से 5,00,000 से अधिक आगंतुकों के इसमें पहुंचने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया, अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, चीन और भारत की 100 से अधिक वैश्विक कंपनियां ‘भारत बैटरी शो’ में अत्याधुनिक नवाचार पेश करेंगी। इस भव्य आयोजन के प्रमुख उद्योग भागीदार भारत ऊर्जा भंडारण गठबंधन (आईईएसए) ‘भारत बैटरी शो’ की मेजबानी कर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

आईईएसए के अध्यक्ष देवी प्रसाद दास ने कहा, ‘‘ कार्यक्रम में बैटरी टेक मंडप, आपूर्ति श्रृंखला मंडप और चार्जिंग इन्फ्रा मंडप सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर केंद्रित कई मंडप होंगे। इन्हें आईईएसए द्वारा ऊर्जा भंडारण, स्थिरता तथा स्वच्छ परिवहन में भारत की बढ़ती क्षमताओं को रेखांकित करने के लिए तैयार किया गया है।’’

‘भारत बैटरी शो’ 19 से 21 जनवरी तक राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में ऑटो एक्सपो के साथ आयोजित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - December 9, 2024 | 4:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement