facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ट्रम्प सरकार में भारतीय उत्पादों पर ना लगे ज्यादा आयात शुल्क, सतर्क हुआ वाणिज्य मंत्रालय

Advertisement

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान और चुनाव परिणाम के बाद दिए गए बयानों के निहितार्थ पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है

Last Updated- December 02, 2024 | 8:05 PM IST
PM Modi and Donald Trump

वाणिज्य मंत्रालय भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर रहा है। इसमें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार के दौरान और चुनाव परिणाम के बाद दिए गए बयानों के निहितार्थ पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है।

एक अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों में कोई ऐसी बात नहीं है जिससे भारत के विरुद्ध भेदभावपूर्ण शुल्क लगाया जा सके। ट्रंप ने अपने चुनाव अभियान के दौरान भारत को आयात शुल्क का ‘दुरुपयोग करने वाला’ कहा था। यह दावा उनके अक्टूबर, 2020 के बयान की याद दिलाता है, जिसमें उन्होंने भारत को ‘टैरिफ किंग’ करार दिया था।

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने शनिवार को ब्रिक्स देशों को अमेरिकी डॉलर का विकल्प तलाशने के किसी भी कदम के खिलाफ चेतावनी दी थी और नौ सदस्यीय समूह से प्रतिबद्धता मांगी थी। इस समूह में भारत, रूस, चीन और ब्राजील प्रमुख सदस्य हैं। ऐसे बयानों को देखते हुए व्यापार संबंधों पर विचार-विमर्श करना आवश्यक है, क्योंकि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

विशेषज्ञों ने बार-बार कहा है कि ट्रंप का यह दावा अनुचित है कि भारत आयात शुल्क का ‘दुरुपयोग’ करता है, क्योंकि अमेरिका सहित कई देश कुछ उत्पादों पर उच्च सीमा शुल्क लगाकर अपने घरेलू उद्योगों की रक्षा करते हैं। डब्ल्यूटीओ के विश्व शुल्क ‘प्रोफाइल’-2023 के अनुसार, अमेरिका भी डेयरी उत्पादों (188 प्रतिशत), फलों और सब्जियों (132 प्रतिशत), कॉफी, चाय, कोको और मसालों (53 प्रतिशत), अनाज और खाद्य पदार्थ (193 प्रतिशत), तिलहन, वसा और तेल (164 प्रतिशत), पेय पदार्थ और तंबाकू (150 प्रतिशत), मछली और मछली उत्पाद (35 प्रतिशत), खनिज और धातु (187 प्रतिशत), और रसायन (56 प्रतिशत) जैसी वस्तुओं पर उच्च शुल्क लगाता है। एक विशेषज्ञ ने कहा कि अगर अमेरिका अपने कुछ उत्पादों के लिए सीमा शुल्क में कटौती की मांग करता है, तो भारत को भी घरेलू वस्तुओं को अधिक बाजार पहुंच प्रदान करने के लिए इसी तरह की कटौती की मांग करनी चाहिए।

वित्त वर्ष 2023-24 में अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार था। पिछले वित्त वर्ष में भारत का निर्यात 77.51 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात कुल 42.2 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ‘भारत के मित्र’ हैं तथा भारत-अमेरिका मित्रता आगे भी बढ़ती रहेगी। अमेरिका में सत्ता परिवर्तन के बावजूद भारत के व्यापारिक संबंध और प्रगाढ़ होते रहेंगे।

Advertisement
First Published - December 2, 2024 | 8:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement