facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंपनियों की नजर विदेश में महत्त्वपूर्ण खनिजों पर: खनन सचिव वीएल कांता राव

Advertisement

खनन सचिव वीएल कांता राव ने कहा कि कोल इंडिया चिली में लीथियम ब्लॉक हासिल करने के लिए प्रयास कर रही है। एनएमडीसी ऑस्ट्रेलिया में सक्रिय है।

Last Updated- May 15, 2024 | 10:11 PM IST
rare earth minerals

केंद्र ने सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां कोल इंडिया, एनएमडीसी, ओएनजीसी को खनिज संपदा के प्रचुर देशों में महत्त्वपूर्ण खनिजों का खनन करने की हिदायत दी है। इसके अलावा खान मंत्रालय भी निजी कंपनियों जैसे अदाणी एंटरप्राइजेज, टाटा ग्रुप, हिंडाल्को आदि को चिली, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में महत्त्वपूर्ण खनिजों के खनन में निवेश करने में सुविधा मुहैया करा रहा है।

यह प्रयास केंद्र सरकार देश के ऊर्जा संक्रमण के लिए महत्त्वपूर्ण खनिजों जैसे लीथियम, तांबा और कोबाल्ट की मजबूत आपूर्ति श्रृंखला बनाने के प्रयास के तहत किए जा कहे हैं।

खनन सचिव वीएल कांता राव ने बुधवार को कहा, ‘सरकारी कंपनी कोल इंडिया चिली में लीथियम ब्लॉक हासिल करने के लिए सक्रिय रूप से प्रयास कर रही है। एनएमडीसी ऑस्ट्रेलिया में सक्रिय है। एनएमडीसी के पास ऑस्ट्रेलिया में सोने की खानें हैं और अब इसकी ऑस्ट्रेलिया की लीथियम की खानों पर नजर है। हमने ओएनजीसी से विदेश में महत्त्वपूर्ण खनिज खनन करने के लिए कहा है।’

भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों की विदेशी में उपस्थिति है। राव ने नई दिल्ली में उद्योग के सम्मेलन से इतर कहा, ‘हमने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों को विदेशी में महत्त्वपूर्ण खनिजों पर नजर रखने की हिदायत दी है और यह आसान तरीका भी है। उनकी विदेशों में भी उपस्थिति है। कंपनियां जैसे टाटा, वेदांता और लोहम ने जाम्बिया के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनने में रुचि दिखाई है। चिली गए हालिया प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हिंडाल्को और अडाणी भी हिस्सा थे और भारत के इस प्रतिनिधिमंड ने वहां लीथियम और तांबे में अवसर तलाशे थे।’

भारत जाम्बिया में लीथियम सहित महत्त्वपूर्ण खनिजों के लिए संयुक्त खनन के अवसर तलाश रहा है। कांगो में अलग प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा। नैशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड , हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड और मिनरल एक्सपोलोरेशन ऐंड कंसल्टेंसी लिमिटेड का संयुक्त उपक्रम खनिज बिदेश इंडिया लिमिटेड (केएबीआईएल) है।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement