facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PLI योजना से चीन से भारत आएंगी कंपनियां : केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 10:30 PM IST
32 companies applied under PLI IT Hardware Scheme: Vaishnav

केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुरजीत दास गुप्ता से बातचीत के दौरान कहा कि विश्व की दिग्गज आईटी हार्डवेयर कंपनियां चीन से अन्यत्र जा रही हैं और आईटी हार्डवेयर से जुड़ी नई प्रोत्साहन योजना के माध्यम से इन कंपनियों की भारत में लैपटॉप, पीसी और टैबलेट की असेम्बल इकाइयां स्थापित करवानी हैं। मंत्री ने कहा कि मानदंडों का पालन करने वाली चीन की कंपनियां भी भारत में संयंत्र स्थापित कर सकेंगी। पेश हैं संपादित अंश :

क्या आपको लगता है कि आईटी हार्टवेयर की नई PLI योजना विश्व की दिग्गज कंपनियां को भारत में असेम्बली इकाइयां स्थापित करने के लिए आकर्षित करेगी ?

मैं जब अमेरिका में था, तब मैंने एचपी और डेल के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी। ये कंपनियां भारत में आने के लिए उत्सुक हैं। एसीईआर और एएसयूएस ने भी रुचि दिखाई है। भारत में मैन्युफैक्चिरिंग पर्याप्त परिपक्व हो चुकी है और हमारे यहां ठेके पर निर्माण करने वाले तंत्र को विकसित कर रही है। मैं देख रहा हूं कि हम महीने घरेलू इलेक्ट्रानिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (ईएमएस) की कंपनियां अस्तित्व में आ रही हैं। लिहाजा डिक्सन, सनमीना, वीवीडीएन और कई अन्य हैं। हमारा ध्येय यह है कि मोबाइल डिवाइस मॉडल को फिर से दोहराया जाए और वैश्विक कंपनियां चीन की जगह भारत में अपनी क्षमताएं स्थानांतरित करें। पुरानी योजना के मुकाबले नई PLI खासतौर पर अलग होगी।

क्या आप चीनी कंपनियों जैसे लेनोवो को भारत में असेम्बली की अनुमति देंगे?

वे जब तक भारत में कारोबार संचालन के लिए भारत की ईएमएस के साथ गठजोड़ करती हैं, हमें कोई समस्या नहीं है। उन्हें इस योजना के तहत निर्धारित मूल्य वर्धन करना है।

क्या इस PLI का ध्येय निर्यात को बढ़ावा देना है?

हां, हमें 1990 के दशक की सोच से परे सोचना होगा। दरअसल 1990 के दशक की योजना का ध्येय आयात का विकल्प तैयार करना था। हमारा ध्येय निर्यात आधारित विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग बीते छह वर्षों में सालाना 17 फीसदी की दर से बढ़ा है।

क्या आप आईटी हार्डवेयर क्षेत्रों के खास क्षेत्रों पर ध्यान दे रहे हैं?

हां, ज्यादातर ध्यान लैपटॉप, पीसी, टैबलेट, एच कंप्यूटर और अन्य पर है।

क्या PLI मूल्यवर्धन में मदद देगी?

हां, PLI योजना को इस तरह से बनाया गया है कि अतिरिक्त प्रोत्साहन को स्थानीयकरण से जुड़ा होगा।

दूरसंचार की प्रोत्साहन आधारित योजनाओं के बारे में कई आशंकाए हैं?

हमने पहले वर्ष में इस योजना के तहत 900 करोड़ रुपये का ​निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई थी। लेकिन वास्तविक निवेश 1600 करोड़ रुपये से अधिक हुआ। एक कंपनी अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस को एडवांस रेडियो के यंत्रों का निर्यात कर रही है।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement