facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत और यूरोपियन यूनियन के बीच धीमी एफटीए वार्ता पर चिंता

Advertisement

भारत और यूके ने नौ वर्षों से बाधित पड़ी एफटीए की वार्ता जून 2022 में शुरू की थी। इस वार्ता के 9 दौर पूरे हो चुके हैं और अगला दौर अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

Last Updated- October 11, 2024 | 10:23 PM IST
EU-FTA

India-EU FTA: भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते की अनुमान से धीमी प्रगति को स्वीकार किया। उन्होंने बातचीत आगे बढ़ाने के लिए आपसी सहयोग और समझ के तरीकों का शुक्रवार को आह्वान किया।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि व्यापार या कारोबार में प्रासंगिक नहीं ‘बाहरी तत्त्व’ व्यापार व कारोबार दोनों के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की बातचीत की प्रक्रिया धीमी हो गई है।

मंत्री ने भारत में यूरोपीय कारोबार संघ (FEBI) की शुरुआत के मौके पर कहा, ‘यूरोपीय संघ को यह फैसला करना होगा कि क्या वे कारोबार बढ़ाने, दोनों पक्षों के बीच व्यापार का विस्तार करना चाह रहे हैं या वे अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के मुद्दों को देख रहे हैं। हम हमारे कारोबार व व्यापार पर एफटीए से जुड़े द्विपक्षीय जुड़ाव पर ध्यान केंद्रित करेंगे।’

एफईबीआई की शुरुआत के मौके पर उपस्थित भारत में ईयू के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कि दोनों पक्षों की तरफ से एफटीए समझौते पर प्रगति ‘मार्जिनल’ है। दोनों पक्षों को बुनियादी अंतरों से आगे बढ़ना है। डेल्फिन ने कहा कि इस व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दोनों पक्षों को नए सिरे से प्रयास करना होगा। इसके साथ यह भी सुनिश्चित करना होगा कि यह कारोबारी समझौता सार्थक रहे।

भारत और यूके ने नौ वर्षों से बाधित पड़ी एफटीए की वार्ता जून 2022 में शुरू की थी। इस वार्ता के नौ दौर पूरे हो चुके हैं और अगला दौर अगले साल की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है। डेल्फिन और गोयल दोनों ने क्रमश भारत और यूरोप में कारोबार करने वाली कंपनियों के लिए नियामकीय बाधाओं और रुकावटों को दूर करने का आह्वान किया।

Advertisement
First Published - October 11, 2024 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement