facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चालू वित्त वर्ष में हाईवे निर्माण का लक्ष्य हासिल करने का भरोसा, मोदी सरकार में 60 फीसदी बढ़ी सड़क की लंबाई: सचिव

Advertisement

सचिव ने कहा कि चार और उससे अधिक लेन के राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) की लंबाई 2.5 गुना होकर दिसंबर, 2023 में 46,179 किलोमीटर हो गई।

Last Updated- January 05, 2024 | 7:58 PM IST
Highways

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय चालू वित्त वर्ष के लिए 13,814 किलोमीटर के राजमार्ग निर्माण लक्ष्य को हासिल करने को लेकर आश्वस्त है।

मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई दिसंबर, 2023 तक 60 प्रतिशत बढ़कर 1,46,145 किलोमीटर हो गई है। वर्ष 2014 में इसकी लंबाई 91,287 किलोमीटर थी।

उन्होंने कहा कि राजमार्ग निर्माण की गति 2023-24 में अब तक पिछले साल से बेहतर है और “हमें चालू वित्त वर्ष के दौरान 13,814 किलोमीटर राजमार्ग निर्माण लक्ष्य हासिल करने का भरोसा है।”

जैन ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में दिसंबर, 2023 के अंत तक मंत्रालय ने 6,217 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया, जो पिछले साल समान अवधि के 5,774 किलोमीटर से अधिक है।

उनके अनुसार, सरकार 2023-24 में 10,000 किलोमीटर की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं आवंटित करने की योजना बना रही है। जैन ने यह भी कहा कि सरकार ने कंपनियों से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने को कहा है।

सचिव ने कहा कि चार और उससे अधिक लेन के राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की लंबाई 2.5 गुना होकर दिसंबर, 2023 में 46,179 किलोमीटर हो गई, जो 2014 में 18,387 किलोमीटर थी।

उन्होंने कहा कि उच्च गति के गलियारों की कुल लंबाई 2014 में 353 किलोमीटर थी, जो 2023 में बढ़कर 3,913 किलोमीटर हो गई। दो-लेन से कम वाले राष्ट्रीय राजमार्गों की कुल लंबाई राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क के अनुपात में 2014 के 30 प्रतिशत से घटकर 2023 में 10 प्रतिशत रह गयी।

जैन ने कहा कि सड़क मंत्रालय ने 2023-24 में दिसंबर तक 6,217 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया है।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय का राजमार्ग निर्माण पर खर्च 2014 की तुलना में 2023 में 9.4 गुना बढ़कर 3.17 लाख करोड़ रुपये होने की संभावना है। जैन ने कहा कि वाहन कबाड़ नीति के तहत, भारत में 44 पंजीकृत वाहन कबाड़ इकाइयां (आरवीएसएफ) चालू हैं, जबकि 19 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने रियायत और मोटर वाहन कर की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि वाहन कबाड़ नीति के अंतर्गत अभी तक 49,770 वाहनों को कबाड़ में बदला जा चुका है।

जैन ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल कर के रूप में चालू वित्त वर्ष में अभी तक 18,450 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Advertisement
First Published - January 5, 2024 | 7:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement