facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Consumer Confidence Survey: ग्राहकों का और बढ़ेगा भरोसा, 1 साल में सुधरी लोगों की आमदनी- रिजर्व बैंक

Advertisement

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा के साथ अपने द्विमासिक उपभोक्ता विश्वास सर्वे (CCS) के मार्च 2024 के परिणाम जारी किए।

Last Updated- April 07, 2024 | 9:49 PM IST
Consumer sentiments improve

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मार्च 2024 में कराए गए सर्वे के मुताबिक उम्मीद उच्च स्तर पर रहने के कारण आने वाले वर्ष के लिए उपभोक्ताओं के विश्वास में सुधार हुआ है। इसकी वजह से फ्यूचर एक्सपेक्टेशन इंडेक्स (FEI) 2.1 अंक बढ़कर 125.2 पर पहुंच गया है, जो 2019 के मध्य के बाद का उच्चतम स्तर है।

आम आर्थिक स्थिति और रोजगार के हिसाब से मौजूदा साल और आगामी साल के लिए परिवारों की धारणा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसकी वजह से विवेकाधीन खर्च में भी सुधार हुआ है।

रिजर्व बैंक के सर्वे में शामिल लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि एक साल पहले की तुलना में उनकी आमदनी सुधरी है और उम्मीद है कि आने वाले साल में इसमें और सुधार होगा।

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा के साथ अपने द्विमासिक उपभोक्ता विश्वास सर्वे (CCS) के मार्च 2024 के परिणाम जारी किए।

रिजर्व बैंक ने अपने बयान में कहा कि सर्वे में मौजूदा साल के बारे में धारणा के साथ अगले साल की उम्मीदों के बारे में जानकारी मांगी गई, जिसमें सामान्य आर्थिक स्थिति, रोजगार की स्थिति, कुल मिलाकर कीमत की स्थिति, आमदनी और खर्च की स्थित शामिल है। यह सर्वे 19 प्रमुख शहरों में कराया गया।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement