facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Industries: बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में घटी

Advertisement

पांच महीने के निचले स्तर 2.9% पर पहुंची, कोयला, रिफाइनरी और सीमेंट उत्पादन में गिरावट

Last Updated- March 29, 2025 | 4:56 AM IST
GDP Growth Rate

देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में सालाना आधार पर घटकर पांच महीने के निचले स्तर 2.9 प्रतिशत पर आ गई। इसमें गिरावट प्रमुख तौर पर आधार प्रभाव के कारण आई। हालांकि बुनियादी उद्योग की वृद्धि दर जनवरी में बढ़कर 5.1 प्रतिशत हो गई थी जबकि इसकी फरवरी, 2024 में वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत थी।

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में बुनियादी उद्योग की वृद्धि में क्रमिक गिरावट प्रमुख तौर पर कोयला (1.7 प्रतिशत), रिफाइनरी उत्पादों (0.8 प्रतिशत) और सीमेंट (10.5 प्रतिशत) के कारण आई थी। दूसरी तरफ बुनियादी क्षेत्रों में शामिल क्षेत्रों जैसे उर्वरक (10.2 प्रतिशत), स्टील (5.6 प्रतिशत) और बिजली के सामान (2.8 प्रतिशत) की वृद्धि दर्ज हुई। हालांकि इस अवधि में कच्चे तेल में 5.2 प्रतिशत और प्राकृतिक गैस में 6 प्रतिशत में अधिक गिरावट दर्ज हुई।

इक्रा रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने बताया कि फरवरी में बुनियादी क्षेत्र की वृद्धि दर पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। इसका आंशिक कारण लीप वर्ष से जुड़ा आधार प्रभाव था। उन्होंने बताया, ‘ फरवरी 2025 में बीते साल की तुलना में आठ सूचकांकों में शामिल पांच संकेतकों कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी और सीमेंट का उत्पादन सुस्त था और यह बीते माह की तुलना में भी कम था।’

इस वित्त वर्ष की अप्रैल से फरवरी की अवधि के दौरान बुनियादी क्षेत्र की वृद्धि दर 4.4 प्रतिशत थी जबकि यह बीते वित्त वर्ष की इस अवधि में 7.8 प्रतिशत थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बयान में बताया कि फरवरी, 2025 में सीमेंट, उर्वरक, स्टील, बिजली, कोयला और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन सकारात्मक दर्ज किया गया था। आठ प्रमुख क्षेत्र औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत का योगदान करते हैं। आईआईपी समग्र औद्योगिक विकास को मापता है।

Advertisement
First Published - March 29, 2025 | 4:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement