facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Sector Growth: अप्रैल के मुकाबले मई में 8 कोर सेक्टर के आउटपुट में आई गिरावट, 6.3 प्रतिशत रही ग्रोथ रेट

Advertisement

अप्रैल में इन आठ क्षेत्रों का उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा था। इन प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों की वृद्धि दर मई 2023 में 5.2 प्रतिशत थी।

Last Updated- June 28, 2024 | 6:21 PM IST
IMF raises India's growth forecast

Core Sector Growth: कोयला, प्राकृतिक गैस और बिजली क्षेत्र के उत्पादन में अच्छी वृद्धि होने से मई के महीने में देश के आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में 6.3 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

अप्रैल में इन आठ क्षेत्रों का उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा था। इन प्रमुख ढांचागत क्षेत्रों की वृद्धि दर मई 2023 में 5.2 प्रतिशत थी। इन क्षेत्रों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं।

आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि उर्वरक, कच्चे तेल और सीमेंट उत्पादन में मई के दौरान नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। इस तरह चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों (अप्रैल-मई) में इन ढांचागत क्षेत्रों का उत्पादन 6.5 प्रतिशत बढ़ा है जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 4.9 प्रतिशत बढ़ा था।

देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में इन आठ बुनियादी ढांचा उद्योगों का सम्मिलित रूप से योगदान 40.27 प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - June 28, 2024 | 6:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement