facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Sector Growth: आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में धीमी पड़कर 6.7 फीसदी पर

Advertisement

हालांकि, बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर इस साल जनवरी के मुकाबले अधिक है।

Last Updated- March 28, 2024 | 7:53 PM IST
Core sector expanded 3.5% in April, least in 6 months

उर्वरक जैसे क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन की वजह से आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर फरवरी में सालाना आधार पर कुछ सुस्त पड़कर 6.7 प्रतिशत रही है। हालांकि, बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर का आंकड़ा पिछले तीन माह में सबसे ऊंचा है।

गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, आठ प्रमुख क्षेत्रों… कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली… की वृद्धि दर जनवरी में 4.1 प्रतिशत थी। बीते वर्ष फरवरी में यह 7.4 प्रतिशत थी।

कुल मिलाकर इन क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-फरवरी में घटकर 7.7 प्रतिशत रही, जो बीते वित्त वर्ष 2022-23 में अप्रैल-फरवरी में 8.2 प्रतिशत थी। उर्वरक उत्पादन में वृद्धि में गिरावट आई है। देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में आठ प्रमुख क्षेत्रों का योगदान 40.27 प्रतिशत है।

आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में रिफाइनरी उत्पाद, इस्पात और बिजली उत्पादन की वृद्धि दर में गिरावट आई है। हालांकि, आलोच्य महीने में कोयला (11.6 प्रतिशत), कच्चा तेल (7.9 प्रतिशत), प्राकृतिक गैस (11.3 प्रतिशत), और सीमेंट (10.2 प्रतिशत) उत्पादन में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

इक्रा लि. की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि फरवरी में बुनियादी क्षेत्र की वृद्धि सुधरकर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। आठ में से तीन उद्योगों… कोयला, सीमेंट और प्राकृतिक गैस… में वृद्धि दर दहाई अंक में रही। उन्होंने कहा, ‘‘बुनियादी उद्योग की वृद्धि बेहतर रहने से हमें उम्मीद है कि फरवरी, 2024 में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) में 6.0-6.5 प्रतिशत की वृद्धि होगी।’’

Advertisement
First Published - March 28, 2024 | 6:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement