facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Sector Growth: 8 बुनियादी उद्योगों में मार्च में केवल 3.6 फीसदी की ग्रोथ, 5 महीने में सबसे कम

Advertisement
Last Updated- April 28, 2023 | 8:44 PM IST
Core Sector Growth
BS

देश के आठ इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स के उत्पादन ने मार्च 2023 में 3.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है, जो पांच महीनों में सबसे धीमी है। कोर सेक्टर्स का आउटपुट फरवरी 2023 में 7.2 फीसदी और एक साल पहले 4.8 फीसदी बढ़ा था। पिछला निचला स्तर अक्टूबर 2022 में 0.7 फीसदी था।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल मार्च में कच्चे तेल के उत्पादन में 2.8 फीसदी, बिजली में 1.8 फीसदी और सीमेंट में 0.8 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, कोयला उत्पादन में 12.2 फीसदी, फर्टिलाइजर्स में 9.7 फीसदी, स्टील में 8.8 फीसदी, प्राकृतिक गैस में 2.8 फीसदी और रिफाइनरी उत्पादों में 1.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आठ इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर – कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली – की विकास दर वित्त वर्ष 23 में 7.6 फीसदी रही, जो 2021-22 में दर्ज 10.4 फीसदी से कम थी।

Also Read: बढ़ रही है औपचारिक नौकरियों की संख्या

औद्योगिक उत्पादन के समग्र सूचकांक (IIP) में कोर सेक्टर या प्रमुख इन्फ्रास्ट्रक्चर उद्योगों का वेट 40.27 फीसदी है।

Advertisement
First Published - April 28, 2023 | 6:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement