facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Sector Growth: आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन दिसंबर में 7.4 फीसदी बढ़ा, तीन महीने की ऊंचाई पर

Advertisement
Last Updated- January 31, 2023 | 7:16 PM IST
Editorial: Risks to growth

आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्र के उद्योगों का उत्पादन दिसंबर, 2022 में 7.4 फीसदी की दर से बढ़ा, जो पिछले तीन माह में सबसे अधिक है। इससे पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 4.1 फीसदी था। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कोयला, उर्वरक, इस्पात और बिजली खंड का प्रदर्शन बेहतर रहा।

हालांकि, दिसंबर, 2022 में कच्चे तेल का उत्पादन सालाना आधार पर 1.2 फीसदी घट गया। आठ प्रमुख उद्योगों का उत्पादन नवंबर, 2022 में 5.7 फीसदी बढ़ा था।

आठ बुनियादी उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली शामिल हैं। इनकी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान आठ फीसदी रही। यह आंकड़ा पिछले साल की इसी अवधि में 12.6 फीसदी था।

यह भी पढ़ेें: Economic Survey 2023: गति शक्ति, लॉजिस्टिक पॉलिसी से इकोनॉमिक ग्रोथ को मिलेगा समर्थन

कोयले का उत्पादन दिसंबर, 2022 में सालाना आधार पर 11.5 फीसदी बढ़ा। इसी तरह उर्वरक में 7.3 फीसदी, इस्पात में 9.2 फीसदी और बिजली में 10 फीसदी की वृद्धि हुई। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में आठ बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की 40.27 फीसदी हिस्सेदारी है।

Advertisement
First Published - January 31, 2023 | 6:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement