facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Sector Growth: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर भारत को झटका, आठ बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ रेट अगस्त में शून्य से 1.8% नीचे आई

Advertisement

India's Core Sector Growth: वित्त वर्ष 25 के अप्रैल से अगस्त तक के दौरान, कोर सेक्टर का उत्पादन 4.6% बढ़ा है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह 8% था।

Last Updated- September 30, 2024 | 5:45 PM IST
Core sector output slows to 3-month low of 6% in Feb, crude production dips

India’s Core Sector Growth: वित्त वर्ष 25 के अगस्त महीने में आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि शून्य से 1.8% घट गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यह गिरावट कोयला, कच्चे तेल, नेचुरल गैस, रिफाइनरी प्रोडक्ट्स, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में कमी की वजह से आई। यह जानकारी आज यानी 30 सितंबर को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया।

सालाना आधार पर (YoY) देखें तो पिछले साल की समान अवधि में यह 13.4% थी। मासिक आधार पर (QoQ) आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई 2024 में बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि 6.1% थी।

बता दें कि कोर सेक्टर के तहत कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली की ग्रोथ आंकी जाती है। आठ कोर सेक्टर का औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक (IIP) में 40.27% का योगदान है, जो ओवरआल इंडस्ट्रियल ग्रोथ को मापता है।

वित्त वर्ष 25 के अप्रैल से अगस्त तक के दौरान, कोर सेक्टर का उत्पादन 4.6% बढ़ा है। जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में यह 8% था।

Advertisement
First Published - September 30, 2024 | 5:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement