facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core sector growth: 8 बुनियादी उद्योगों की सितंबर में वृद्धि दर 3% रही, 3 महीने के निचले स्तर पर आई

Advertisement

ढांचागत क्षेत्रों की वृद्धि दर सालाना आधार पर सुधरी है लेकिन मासिक आधार पर इसमें सुस्ती दर्ज की गई है

Last Updated- October 21, 2025 | 7:21 PM IST
Core Sector Growth

Core sector growth: देश के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर, 2025 में तीन फीसदी रही। यह इसका तीन महीने का निचला स्तर है। मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। ढांचागत क्षेत्रों की वृद्धि दर सालाना आधार पर सुधरी है लेकिन मासिक आधार पर इसमें सुस्ती दर्ज की गई है। अगस्त महीने में इन प्रमुख उद्योगों का उत्पादन 6.5 फीसदी बढ़ा था, जबकि पिछले साल सितंबर में यह वृद्धि 2.4 फीसदी दर्ज की गई थी।

8 बुनियादी उद्योगों की वृद्धि 3 महीने के निचले स्तर पर

इस वर्ष सितंबर में, इन आठ प्रमुख सेक्टरों की वृद्धि पिछले तीन महीनों में सबसे कम रही, जिसका कारण कोयला, क्रूड ऑयल, रिफाइनरी उत्पाद और नेचुरल गैस के उत्पादन में गिरावट था।

साथ ही, उर्वरक और सीमेंट का उत्पादन इस महीने में धीमा होकर क्रमशः 1.6 फीसदी और 5.3 फीसदी रह गया, जबकि सितंबर 2024 में यह क्रमशः 1.9 फीसदी और 7.6 फीसदी था। हालांकि, स्टील और बिजली का उत्पादन सालाना आधार पर सितंबर में क्रमशः 14.1 फीसदी और 2.1 फीसदी बढ़ा।

Also Read: Diwali 2025 Sales: दिवाली पर बना नया कीर्तिमान, बिक्री ₹6.05 लाख करोड़ तक पहुंची, बाजार में “वोकल फॉर लोकल” की गूंज

इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) के दौरान इन आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर गिरकर 2.9 फीसदी पर आ गई। पिछली वर्ष की समान अवधि में यह 4.3 फीसदी थी।

इस वृद्धि दर का देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) पर प्रभाव पड़ता है, क्योंकि सूचकांक में शामिल वस्तुओं के भार में इन प्रमुख उद्योगों का योगदान 40.27 फीसदी है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 21, 2025 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement