facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Sector Growth: अर्थव्यवस्था में सुस्ती, प्रमुख बनियादी उद्योगों की वृद्धि अक्टूबर में घटकर 3.1 प्रतिशत पर आई

Advertisement

कोयला, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में वृद्धि क्रमशः 7.8 प्रतिशत, 0.4 प्रतिशत, 4.2 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत रही।

Last Updated- November 29, 2024 | 5:56 PM IST
GDP Growth Rate

Core Sector Growth: आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों का उत्पादन अक्टूबर 2024 में घटकर 3.1 प्रतिशत रहा। पिछले साल के इसी महीने में यह 12.7 प्रतिशत था। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। अक्टूबर 2024 की वृद्धि दर हालांकि इससे पिछले महीने सिंतबर 2024 में दर्ज 2.4 प्रतिशत के मुकाबले अधिक है।

अक्टूबर में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में कमी आई है। कोयला, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली के उत्पादन में वृद्धि क्रमशः 7.8 प्रतिशत, 0.4 प्रतिशत, 4.2 प्रतिशत और 0.6 प्रतिशत रही। पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा क्रमश: 18.4 प्रतिशत, 5.3 प्रतिशत, 16.9 प्रतिशत और 20.4 प्रतिशत था। समीक्षाधीन महीने में रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन बढ़कर 5.2 प्रतिशत हो गया।

Also read: India GDP Growth: जुलाई-सितंबर में GDP ग्रोथ रेट घटकर 5.4% पर आई, 7 तिमाहियों में सबसे धीमी रफ्तार

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्टूबर के दौरान प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्रों – कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली – की वृद्धि दर 4.1 प्रतिशत रही। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 8.8 प्रतिशत थी। ये आठ प्रमुख बुनियादी ढांचा क्षेत्र औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 40.27 प्रतिशत का योगदान करते हैं।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 5:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement