facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Sector Growth: जून में नरम पड़ी प्रमुख बुनियादी उद्योगों की ग्रोथ रेट, घटकर 4 प्रतिशत पर आई

Advertisement

जून के महीने में इन प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर सालाना और मासिक दोनों आधार पर घटी है। मई, 2024 में प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन 6.4 प्रतिशत बढ़ा था।

Last Updated- July 31, 2024 | 5:43 PM IST
Core Sector Growth

Core Sector Growth: कच्चे तेल और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन घटने से इस साल जून में आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की उत्पादन वृद्धि नरम पड़कर चार प्रतिशत रह गई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। यह आंकड़ा किसी माह में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली जैसे प्रमुख क्षेत्रों की वृद्धि को दर्शाता है।

जून के महीने में इन प्रमुख उद्योगों की वृद्धि दर सालाना और मासिक दोनों आधार पर घटी है। मई, 2024 में प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन 6.4 प्रतिशत बढ़ा था जबकि जून, 2023 में वृद्धि दर 8.4 प्रतिशत थी। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में इन प्रमुख क्षेत्रों का उत्पादन 5.7 प्रतिशत बढ़ा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह छह प्रतिशत बढ़ा था।

इन आठ प्रमुख क्षेत्रों का देश के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 40.27 प्रतिशत का योगदान है। IIP देश की समग्र औद्योगिक वृद्धि को मापने का एक सूचकांक है।

Advertisement
First Published - July 31, 2024 | 5:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement