facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core sector growth: बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर 8 प्रतिशत पर पहुंची

Advertisement

जुलाई की वृद्धि दर इससे पिछले महीने जून के 8.3 प्रतिशत के मुकाबले कम है।

Last Updated- August 31, 2023 | 7:36 PM IST
Core Sector Growth

कोयला, कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में बढ़कर 8 प्रतिशत रही। एक साल पहले इसी महीने में बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 4.8 प्रतिशत बढ़ा था। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, हालांकि जुलाई की वृद्धि दर इससे पिछले महीने जून के 8.3 प्रतिशत के मुकाबले कम है। इन क्षेत्रों के उत्पादन में जुलाई, 2022 में 4.8 प्रतिशत विस्तार हुआ।

आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह में 6.4 प्रतिशत रही

आंकड़ों के अनुसार, आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष के पहले चार माह (अप्रैल-जुलाई) में 6.4 प्रतिशत रही है, जो एक साल पहले इसी अवधि में 11.5 प्रतिशत थी। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में इन उद्योगों की हिस्सेदारी 40.27 प्रतिशत है। जुलाई में इस्पात उत्पादन में 13.5 प्रतिशत वृद्धि हुई, जो बीते वित्त वर्ष के समान महीने में 7.5 प्रतिशत थी। प्राकृतिक गैस के उत्पादन में समीक्षाधीन महीने में 8.9 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि जुलाई, 2022 में इसमें 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

Also read: India GDP Growth: जून तिमाही में 7.8% रही जीडीपी ग्रोथ, RBI के अनुमान से कम

कोयला उत्पादन जुलाई में 14.9 प्रतिशत बढ़ा

कोयला उत्पादन में जुलाई में 14.9 प्रतिशत वृद्धि हुई जबकि जुलाई, 2022 में यह 11.4 प्रतिशत बढ़ा था। रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई में 3.6 प्रतिशत रह गई, जो जुलाई, 2022 में 6.2 प्रतिशत थी। वहीं उर्वरकों की वृद्धि दर भी घटकर 3.3 प्रतिशत रह गई, जो जुलाई, 2022 में 6.2 प्रतिशत थी। समीक्षाधीन महीने में कच्चे तेल का उत्पादन बढ़कर 2.1 प्रतिशत हो गया।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 5:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement