facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Core Sector Growth: आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन नवंबर महीने में 5.4 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- December 30, 2022 | 10:10 PM IST
Tata Steel
Creative Commons license

कोयला, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश के आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन बढ़ा है। इनके उत्पादन में नवंबर महीने में 5.4 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 3.2 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हालांकि कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी उत्पादन में इस साल नवंबर महीने में गिरावट आई। आठ बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर अक्टूबर महीने में 0.9 फीसदी थी। आठ बुनियादी उद्योगों…कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली…की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान आठ फीसदी रही जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 13.9 फीसदी थी।

यह भी पढ़ें: Fiscal Deficit नवंबर में सालाना लक्ष्य के 59 फीसदी पर पहुंचा

आंकड़ों के अनुसार कोयला उत्पादन में सालाना आधार पर इस साल नवंबर में 12.3 फीसदी, उर्वरक में 6.4 फीसदी, इस्पात 10.8 फीसदी, सीमेंट 28.6 फीसदी और बिजली में 12.1 फीसदी की वृद्धि हुई। कुल औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में बुनियादी उद्योगों का भारांश 40.27 फीसदी है। इससे इसका असर औद्योगिक उत्पादन पर भी दिखेगा। सरकार नवंबर महीने का IIP आंकड़ा जनवरी 2023 के दूसरे सप्ताह में जारी कर सकती है।

Advertisement
First Published - December 30, 2022 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement