facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Corporate tax- जीडीपी अनुपात वित्त वर्ष 2021-22 में तीन प्रतिशत से अधिक रहा

Advertisement

कॉरपोरेट कर (corporate tax) संग्रह दो साल के अंतराल के बाद वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के तीन प्रतिशत से अधिक हो गया।

Last Updated- January 02, 2023 | 12:02 PM IST
Net direct tax collection rises 7%

कॉरपोरेट कर (corporate tax) संग्रह दो साल के अंतराल के बाद वित्त वर्ष 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के तीन प्रतिशत से अधिक हो गया। यह वृद्धि वस्तुओं और सेवाओं की मांग में वृद्धि से भारतीय उद्योग जगत के मुनाफे में सुधार को दर्शाती है।

हालांकि, कॉरपोरेट कर संग्रह वित्त वर्ष 2018-19 में दर्ज किए गए सकल घरेलू उत्पाद के मुकाबले 3.51 प्रतिशत के स्तर से अभी भी कम है।

वास्तविक रूप से शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह वर्ष 2021-22 में 7.12 लाख करोड़ रुपये रहा। मौजूदा बाजार भाव पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 236.64 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह जीडीपी के मुकाबले शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 3.01 प्रतिशत के करीब रहा।

जीडीपी के मुकाबले कॉरपोरेट कर संग्रह के पिछले पांच साल के आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि यह अनुपात 2018-19 में सबसे अधिक था। उस साल शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह 6.63 लाख करोड़ रुपये यानी सकल घरेलू उत्पाद का 3.51 प्रतिशत रहा।

Advertisement
First Published - January 1, 2023 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement