facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को बढ़ावा देने वाले देश कुल गेमिंग राजस्व पर जीएसटी लगाते हैं: रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 6:20 PM IST
GST

ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को बढ़ावा देने वाले अधिकांश देश ‘कुल गेमिंग आय (जीजीआर)’ या ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल द्वारा लिए जाने वाले पूरे शुल्क पर कर लगाते हैं। विधि फर्म लक्ष्मीकुमारन एंड श्रीधरन ने एक रिपोर्ट में यह बात कही। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन और फ्रांस जैसे देश जीजीआर कर मॉडल को अपनाने के लिए प्रस्ताव ला रहे हैं। इन देशों में इस समय कारोबार कर का मॉडल है। लक्ष्मीकुमारन एंड श्रीधरन ने कहा कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग उद्योग पर इस समय जीजीआर मॉडल के आधार पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लागू है।

इससे प्रतिवर्ष 2,200 करोड़ रुपये से अधिक का कर मिलता है। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘ऑनलाइन गेमिंग उद्योग को बढ़ावा देने वाले ज्यादातर देश जीजीआर पर कर मॉडल का पालन करते हैं।’ भारत में जीएसटी परिषद ने ऑनलाइन गेमिंग क्षेत्र के लिए मौजूदा जीएसटी दर और मूल्यांकन पद्धति में बदलाव पर विचार करने के लिए मंत्रियों की एक समिति (जीओएम) का गठन किया है।

यह भी पढ़े: दायरे में रहेगा राजकोषीय घाटा

माना जा रहा है कि जीओएम ने अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है और ऑनलाइन गेमिंग पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगाने की सिफारिश की गई है। यह कर सभी तरह के गेम पर लागू हो सकता है, चाहें उसमें कौशल शामिल हो या सिर्फ किस्मत के आधार पर जीत-हार तय होती हो।

फर्म के कार्यकारी भागीदार एल बद्री नारायणन ने कहा कि विश्वस्तर पर देश ऐसी प्रगतिशील कर प्रथाओं को अपना रहे हैं, जिनसे उद्योग और सरकार दोनों को फायदा मिले। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की बैठक 17 दिसंबर को होने जा रही है जिसमें इस मुद्दे पर विचार किया जा सकता है।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 5:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement