facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पशुओं के चारे से ज्यादा महंगा है गोबर, NSO ने जारी की रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 11:37 PM IST
lumpy disease

भारत में पशुओं का गोबर उनके चारे से ज्यदा मूल्यवान हो गया है। 2020-21 (वित्त वर्ष 21) के लिए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि पशुओं के गोबर का रियल ग्रॉस वैल्यू आउटपुट (GVO) पशुओं द्वारा खाए जा रहे चारे के कुल मूल्य से ज्यादा है।

‘कृषि, वानिकी और मत्स्य उत्पादों के मूल्य’ नाम से आई रिपोर्ट के मुताबिक गोबर का रियल GVO 7.95 प्रतिशत सकल सालाना वृद्धि दर (CAGR) से बढ़ा है और यह वित्त वर्ष 2011-12 (वित्त वर्ष 12) के 32,598.91 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 21 में 35,190.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं चारे का रियल जीवीओ इस 10 साल के दौरान 1.5 प्रतिशत (CAGR) घटकर वित्त वर्ष 21 में 31,980.65 करोड़ रुपये हो गया है, जो वित्त वर्ष 12 में 32,494.46 करोड़ रुपये था।

अगर वित्त वर्ष 17 और वित्त वर्ष 18 में हुई मामूली गिरावट को छोड़ दें तो पशुओं के गोबर का मूल्य 10 वर्षों में लगातार बढ़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि गोबर का मूल्य आगे भी बढ़ने की संभावना है क्योंकि केंद्र व राज्य सरकारें गोबर खरीदने की कई योजनाएं चला रही हैं। साथ ही इसे ऊर्जा के स्रोत के रूप में भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Also read: पिछले एक दशक के दौरान तेजी से बढ़ा पशुधन और मत्स्य पालन : MOSPI

इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ डेवलपमेंट रिसर्च के डायरेक्टर महेंद्र देव ने कहा कि गोबर पूछ बढ़ी है, क्योंकि इसका इस्तेमाल हाल के वर्षों में बायोगैस और बायो फर्टिलाइजर में बढ़ा है।

उन्होंने कहा, ‘इसके पहले खादी व ग्रामीण उद्योग आयोग ने खादी प्राकृतिक पेंट नाम से एक पहल की थी, जिसमें गोबर मुख्य सामग्री थी। इसी तरह छत्तीसगढ़ सरकार ने गोधन न्याय योजना शुरू की है।­

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 11:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement