facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CPI Inflation: कृषि श्रमिकों और ग्रामीण मजदूरों के लिए मई में कम हुई महंगाई

Advertisement

तमिलनाडु 1,371 अंकों के साथ इंडेक्स टेबल में सबसे ऊपर है, जबकि हिमाचल प्रदेश 918 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है।

Last Updated- June 21, 2023 | 6:57 PM IST
farmer

कृषि श्रमिकों और ग्रामीण मजदूरों को मई में रिटेल महंगाई से कुछ राहत मिली है। श्रम और रोजगार मंत्रालय के लेबर ब्यूरो ने सोमवार को कहा कि मई में कृषि श्रमिकों और ग्रामीण मजदूरों के लिए रिटेल महंगाई की दर क्रमशः 5.99 फीसदी और 5.84 फीसदी पर आ गई।

मंत्रालय ने कहा कि कृषि श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-AL) और ग्रामीण मजदूरों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-RL) पर आधारित पॉइंट-टू-पॉइंट महंगाई की दर अप्रैल 2023 में क्रमशः 6.50 फीसदी और 6.52 फीसदी पर थी। एक साल पहले की समान अवधि (मई 2022) के दौरान यह क्रमशः 6.67 फीसदी और 7 फीसदी थी।

इसी तरह मई 2023 में खाद्य महंगाई 6.31 फीसदी और 6.07 फीसदी रही, जबकि अप्रैल 2023 में यह 6.67 फीसदी और 6.52 फीसदी थी। एक साल पहले की समान अवधि के दौरान (मई 2022) में यह 5.44 फीसदी और (अप्रैल 2022) में 5.51 फीसदी थी।

मई 2023 के लिए कृषि मजदूरों और ग्रामीण मजदूरों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक क्रमशः 6 और 5 अंक बढ़कर 1,186 अंक और 1,197 अंक हो गई। अप्रैल 2023 में, CPI-AL और CPI-RL क्रमशः 1,180 अंक और 1,192 अंक थे।

चावल, दाल, दूध, बकरे के मांस, सूखी मिर्च, लहसुन, अदरक, सब्जियां और फल इत्यादि के मूल्य में वृद्धि के कारण कृषि श्रमिकों और ग्रामीण श्रमिकों के जनरल इंडेक्स में क्रमशः 5.29 और 4.72 अंकों की वृद्धि देखी गई।

इंडेक्स में वृद्धि और गिरावट राज्य के अनुसार अलग-अलग है। कृषि श्रमिकों के मामले में यह 11 राज्यों में 2 से 17 अंक तक बढ़ गया और आठ राज्यों में 1 से 5 अंक कम हो गया, जबकि हिमाचल प्रदेश में स्थिर रहा।

तमिलनाडु 1,371 अंकों के साथ इंडेक्स टेबल में सबसे ऊपर है, जबकि हिमाचल प्रदेश 918 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है।

Advertisement
First Published - June 21, 2023 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement