facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1 नवंबर को समाप्त पखवाड़े में उधारी और जमा वृद्धि लगभग समान

Advertisement

इस पखवाड़े में उधारी वृद्धि सालाना आधार पर 11.9 प्रतिशत व जमा वृद्धि सालाना आधार पर 11.83 प्रतिशत थी।

Last Updated- November 14, 2024 | 11:37 PM IST
RBI

1 नवंबर को समाप्त हुए पखवाड़े में उधारी और जमा वृद्धि एक समान रही। भारतीय रिजर्व बैंक के हाल में जारी आंकड़े के अनुसार 30 महीनों में पहली बार 18 अक्टूबर को समाप्त हुए पखवाड़े में ऋण से अधिक जमा की वृद्धि रही। इस क्रम में 1 नवंबर को समाप्त हुए पखवाड़े में उधारी और जमा की वृद्धि तकरीबन एकसमान रही और इस पखवाड़े में उधारी वृद्धि सालाना आधार पर 11.9 प्रतिशत व जमा वृद्धि सालाना आधार पर 11.83 प्रतिशत थी।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार 1 नवंबर को समाप्त हुए पखवाड़े में प्रणाली में उधारी 174.39 लाख करोड़ रुपये और जमा राशि 220.43 लाख करोड़ रुपये थी। इससे पिछले पखवाड़े (18 अक्टूबर) में उधारी वृद्धि 11.5 प्रतिशत थी और इससे अधिक 11.7 प्रतिशत जमा वृद्धि थी। यह संभवत: उस अवधि की शुरुआत हो सकती है जब ऋणदाताओं का संपत्ति पक्ष उत्तरदायित्व के अनुरूप होगा।

दरअसल, 25 मार्च, 2022 को समाप्त हुए पखवाड़े में जमा की वृद्धि से अधिक उधारी की वृद्धि हो गई थी। इससे अंतर बढ़कर 700 आधार अंक का हो गया था। हाल में उधारी के उच्चतम स्तरों पर पहुंचने के बाद जमा वृद्धि में प्राथमिक तौर पर कमी आई थी। इसके प्रमुख कारक भारतीय रिजर्व बैंक का गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के असुरक्षित ऋणों और ऋणों पर जोखिम बढ़ाने के अलावा बैंकों को उधारी व जमा अनुपात (एलडीआर) को कम करने का निर्देश था।

इसके अलावा भारत के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक लिमिटेड ने उच्च एलडीआर को कम करने के लिए उधारी वृद्धि को सुस्त कर दिया है। इससे कुल उधारी वृद्धि में गिरावट आई है। हालांकि विशेषज्ञों का अनुमान है कि जमा वृद्धि से अधिक उधारी वृद्धि रहेगी। इसका कारण यह है कि आमतौर पर चौथी तिमाही में उधारी गतिविधियां बढ़ जाती हैं।

Advertisement
First Published - November 14, 2024 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement