facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डिजिटल उधारी क्षेत्र में FLDG मानकों से प्रभावित होगा व्यवसाय: क्रिसिल

Advertisement

RBI ने FLDG की मात्रा और भागीदारी मॉडलों में NPA की पहचान के संबंध में मानक सख्त बनाए हैं

Last Updated- June 12, 2023 | 10:04 PM IST
FLDG guidelines: Industry seeks increase in default cover

क्रिसिल रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल उधारी में फर्स्ट लॉस डिफॉल्ट गारंटी (FLDG) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ​दिशा-निर्देशों से उन सेगमेंटों में व्यवसाय प्रभावित हो सकता है, जिनमें FLDG मौजूदा समय में तय सीमा से ऊपर है।

इसमें कहा गया है, ‘RBI ने FLDG की मात्रा और भागीदारी मॉडलों में गैर-निष्पादित आ​स्तियों (NPA) की पहचान के संबंध में मानक सख्त बनाए हैं। इसमें FLDG को ऋण पोर्टफोलियो के 5 प्रतिशत पर सीमित करना और इस गारंटी के तौर पर कॉरपोरेट गारंटी की अनुमति नहीं दिए जाने जैसे बदलाव शामिल हैं।’

RBI द्वारा डिजिटल उधारी में FLDG पर दिशा-निर्देश 8 जून को घो​षित किए गए जिससे कि बैंकों और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) द्वारा इसके इस्तेमाल से जुड़ी अनि​​श्चितता दूर की जा सके। रिपोर्ट में कहा गया है कि जरूरी नियामकीय बदलाव किए गए हैं, जिससे व्यवसाय की मात्रा पर अल्पाव​धि में प्रभाव पड़ सकता है।

क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक अजीत वेलोनी ने कहा, ‘हमारा मानना है कि भागीदारी/को-लेंडिग व्यवस्था (जहां FLDG की सुविधा मौजूद है, खासकर असुर​क्षित ऋण और व्यावसायिक ऋण देने वालों के संबंध में) के बड़े हिस्से में मौजूदा समय में 5 प्रतिशत से ज्यादा का FLDG कवर है। ये सेगमेंट नए दिशा-निर्देशों से प्रभावित होंगे। दूसरी तरफ, सुर​​क्षित परिसंप​त्तियों जैसे, आवास ऋण और संप​त्ति पर ऋण (जिसमें FLDG अक्सर 5 प्रतिशत है) पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ सकता है।’

इसके अलावा, उधारी सेवा प्रदाताओं (LSP) को FLDG पेश करने की अनु​मति देने से ऋणदाताओं को गैर-NBFC और गैर-विनियमित संस्थाओं के साथ लगातार काम करने में मदद मिलेगी।

नए दिशा-निर्देशों में अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान यह है कि FLDG के गैर-नकदी स्वरूप (बैंक गारंटी से अलग) स्वीकार्य नहीं है।

अजीत वेलोनी का कहना है, ‘नए दिशा-निर्देश तुरंत प्रभावी होने पर हमें को-लेंडिंग बाजार में उन कई सेगमेंट में गिरावट आने का अनुमान है, जिनमें FLDG ज्यादा है। हालांकि हमारा मानना है कि हालात सामान्य होने में कुछ समय लग सकता है।’

Advertisement
First Published - June 12, 2023 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement