facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

FY26 में 3.2% रहेगी महंगाई, RBI से दर कटौती की उम्मीद: Crisil

Advertisement

क्रिसिल का अनुमान है कि इस साल आरबीआई ब्याज दरों में और 25 बेसिस प्वॉइंट की कटौती कर सकता है।

Last Updated- September 13, 2025 | 4:07 PM IST
inflation
Representative Image

क्रिसिल (Crisil) ने अपनी नई रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 में खुदरा महंगाई दर (CPI Inflation) 3.2% रहने का अनुमान है। यह पहले के अनुमान 3.5% से कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल महंगाई में करीब 140 बेसिस प्वॉइंट की गिरावट आने की संभावना है। इससे भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को मौद्रिक नीति में ढील देने का मौका मिल सकता है। क्रिसिल का अनुमान है कि इस साल आरबीआई ब्याज दरों में और 25 बेसिस प्वॉइंट की कटौती कर सकता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि घटती महंगाई और कम ब्याज दरों से घरेलू मांग में इजाफा होगा, खासकर तब जब वैश्विक स्तर पर चुनौतियां बढ़ रही हैं।

हालांकि, खरीफ सीजन में ज्यादा बारिश चिंता का विषय है। रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब जैसे इलाकों में 40 साल के सबसे खराब बाढ़ हालात बने हैं, जिससे फल-सब्जी और खाद्यान्न की फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

अगस्त 2025 में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 2.1% पर पहुंच गई, जो जुलाई में 1.6% थी। यह दर आरबीआई की न्यूनतम सहनशीलता सीमा 2% से ऊपर निकल गई है। वहीं, खाद्य महंगाई धीरे-धीरे बढ़ रही है लेकिन अभी भी हेडलाइन महंगाई से नीचे है।

(-पीटीआई इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 13, 2025 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement