facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Crude Oil: एक साल की ऊंचाई से मामूली नीचे आया कच्चा तेल

Advertisement

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, ब्याज दरों में बढ़ोतरी की चिंता

Last Updated- September 28, 2023 | 9:47 PM IST
Crude Oil

कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को इस अनुमान से नीचे आ गई कि पश्चिम की अहम अर्थव्यवस्थाएं महंगाई पर लगाम कसने के लिए ब्याज की दरें ऊंची बनाए रखेंगी। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर कारोबारी सत्र में एक साल के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 66 सेंट घटकर 95.89 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। नवंबर का वायदा शुक्रवार को एक्सपायर होगा। दिसंबर का ब्रेंट अनुबंध 66 सेंट घटकर 93.71 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

अमेरिका वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड फ्यूचर 76 सेंट घटकर 92.92 डॉलर प्रति बैरल पर रहा, जो कारोबारी सत्र में अगस्त 2022 के बाद पहली बार 95 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया था। कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने कम आपूर्ति और इन्वेंट्री में गिरावट को प्रतिबिंबित किया। विश्लेषकों ने ये बातें कही।

चूंकि ब्रेंट की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल की ओर बढ़ रही है, ऐसे में चिंता में इजाफा हो रहा है कि केंद्रीय बैंक ऊर्जा की ऊंची कीमतों के कारण बढ़ने वाली महंगाई पर लगाम कसने के लिए ब्याज दरों ऊंची बनाए रख सकते हैं।

जेड कैपिटल मार्केट्स के नईम असलम ने कहा, निवेशक जानते हैं कि तेल की ऊंची कीमतें अर्थव्यवस्था को परेशानी में डालने जा रहा है और आर्थिक गतिविधियां कम होगी, ऐसे में लंबी समय तक ब्याज दरें ऊंची बने रहने का डर है।

अमेरिकी क्रूड स्टॉक पिछले हफ्ते 22 लाख बैरल घटकर 41.63 करोड़ बैरल रह गया। सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

ओकलाहोमा के भंडार में कच्चेतेल का स्टॉक 2.2 करोड़ बैरल से ज्यादा घटा है, जो जुलाई 2022 के बाद का सबसे निचला आंकड़ा है। इससे पहले सऊदी अरब और रूस साल के आखिर तक तेल उत्पादन में संयुक्त रूप से 13 लाख बैरल रोजाना की कटौती की घोषणा कर चुके हैं। ये देश ओपेक समूह का हिस्सा हैं।

रूस की तरफ से तेल निर्यात पर पाबंदी शायद ही जल्द हटाई जाएगी और देसी बाजार के स्थिर होने तक यह पाबंदी बनी रहेगी। यह जानकारी टास न्यूज एजेंसी ने गुरुवार को दी और उसने रूस के ऊर्जा मंत्री का हवाला दिया। ऊर्जा मंत्री ने कहा, रूस ने अपने ईंधन निर्यात पर पाबंदी की वजह से होने वाली कमी की भरपाई के लिए ओपेक से कच्चेतेल की आपूर्ति में संभावित बढ़ोतरी पर चर्चा नहीं की है।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement