facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Crude Oil Imports: पश्चिम एशिया में टकराव के कारण ईरान से तेल आयात की योजना अधर में

Advertisement

Crude Oil Imports: रूस से तेल आयात पर भी दबाव बढ़ रहा है

Last Updated- April 16, 2024 | 10:56 PM IST
Petrochemical Duty Exemption

पश्चिम एशिया में चल रहे ताजा टकराव के कारण ईरान से कच्चे तेल का आयात बहाल करने की भारत की शुरुआती योजना पटरी से उतर गई है। मामले से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जनवरी में अधिकारियों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया था कि सरकार इस प्रस्ताव का अध्ययन कर रही है, क्योंकि भारत अपने आयात के स्रोतों को व्यापक बनाना चाहता है।

पेट्रोलियम मंत्रालय के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा, ‘कच्चे तेल के आवक के मामले में हम हमेशा स्थिति की निगरानी करते हैं। ईरान से कच्चे तेल का आयात बहाल करने का प्रस्ताव था। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए फिलहाल अब यह योजना दरकिनार कर दी गई है।’

भारत ने अब तक किसी ऐसे देश से तेल नहीं खरीदा है, जिस पर वैश्विक प्रतिबंध लगा हो। सरकार ने वेनेजुएला से तभी आयात शुरू किया, जब दक्षिण अमेरिकी देशों पर से अमेरिका ने प्रतिबंध खत्म कर दिया। ईरान से तेल आयात के मसले पर संभवतः विदेश मंत्री एस जयशंकर की जनवरी में हुई ईरान यात्रा के दौरान द्विपक्षीय बातचीत हुई थी।

ईरान से तेल आयात बहाल करने की योजना के पीछे कई वजहें थीं, जिसमें एक यह है कि ईरान पर क्षेत्रीय अस्थिरता का असर कम होता है। एक अधिकारी ने कहा, ‘ईरान से शिपमेंट फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी होकर आती है, जहां हूती चरमपंथियों की सीमित मौजूदगी है।’ इसके अलावा हूती ईरान के शासन के सहयोगी भी हैं, जिससे तेहरान के लिए महत्त्वपूर्ण व्यापार में उनके हस्तक्षेप की आशंका नहीं रह जाती।

एक साल से अधिक समय से रूस के कच्चे तेल की बड़ी खेप मंगाने के बाद भारत अब पश्चिम एशिया के अपने परंपरागत तेल साझेदारों के साथ आपूर्ति के संबंध फिर से स्थापित करने की कवायद कर रहा है। जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक ईराक और सऊदी अरब भारत के कच्चे तेल के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े स्रोत थे। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि ईरान के तेल का आयात बहाल हो सकता है या नहीं, यह व्यापक कवायद का हिस्सा है।

बहरहाल रूस से आयात को लेकर भी दबाव बढ़ रहा है, क्योंकि अमेरिका ने रूस के प्रमुख टैंकर ग्रुप सोवकॉमफ्लोट पर फरवरी में नए प्रतिबंध लगाए हैं और इसकी वजह से भुगतान करने को लेकर चुनौतियां बढ़ रही हैं। भारत को मिल रहा डिस्काउंट भी अब घटकर सबसे निचले स्तर 3 से 4 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

2018-19 तक ईरान कच्चे तेल का भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत था, जब 12.1 अरब डॉलर का तेल आयात हुआ था। जून 2019 में डॉनल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान पर नए सिरे से प्रतिबंध लगा दिया था।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement