facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

करंट अकाउंट डेफिसिट में इजाफा, FY23 की दूसरी तिमाही में बढ़कर GDP के 4.4 फीसदी पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 29, 2022 | 7:05 PM IST

चालू खाते का घाटा यानी करंट अकाउंट डेफिसिट (Current Account Deficit) वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 36.4 अरब डॉलर रहा । यह ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (GDP) का 4.4 फीसदी है। मुख्य रूप से ट्रेड डेफिसिट बढ़ने से कैड (CAD) बढ़ा है । करंट अकाउंट डेफिसिट बैलेंस ऑफ पेमेंट्स की स्थिति को बताने वाला प्रमुख इंडीकेटर है।

आरबीआई ने कहा कि 2022-23 की पहली छमाही में चालू खाते का घाटा जीडीपी के मुकाबले 3.3 फीसदी रहा, जबकि 2021-22 की पहली छमाही में यह 0.2 फीसदी था।

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में देश का करंट अकाउंट डेफिसिट 18.2 अरब डॉलर था जो जीडीपी का 2.2 फीसदी है। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी तिमाही में कैड 9.7 अरब डॉलर यानी जीडीपी का 1.3 फीसदी था।

इससे पहले चालू खाते का घाटा  2013-14 की पहली तिमाही में जीडीपी के  4.7 फीसदी के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

वस्तुओं  का  व्यापार घाटा (trade deficit) 2022-23 की पहली तिमाही के 63 अरब डॉलर से बढ़कर दूसरी तिमाही में 83.5 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 5:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement