facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मौजूदा बचत और निवेश दर 8 प्रतिशत GDP ग्रोथ के लिए पर्याप्त नहीं: India Ratings

Advertisement
Last Updated- March 30, 2023 | 10:08 PM IST
Economic-Growth

इंडिया रेटिंग्स ऐंड रिसर्च ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में कहा है कि सालाना आधार पर 8 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के लिए बचत और निवेश की दर को टिकाऊ आधार पर 35 प्रतिशत से ऊपर बनाए रखने की जरूरत है।

वित्त वर्ष 2021-22 में बचत और निवेश की दर क्रमशः 30.2 प्रतिशत और 29.6 प्रतिशत थी।

रेटिंग एजेंसी के मुताबिक मौजूदा वृद्धि दर का स्तर भारत के लिए जनांकिकीय लाभांश लेने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसमें कहा गया है, ‘भारत के लोगों की उम्र की स्थिति देखें तो इस तरह का कार्यबल अगले 20-25 साल तक मिलना जारी रहेगा। अगर इसे लाभदायक रोजगार देना है तो अगले 2 से 3 दशक तक भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर को 8 प्रतिशत से ऊपर बनाए रखना जरूरी है।’

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि निवेश का बड़ा हिस्सा बुनियादी ढांचे में होना चाहिए, जिससे आपूर्ति में बाधाएं कम होंगी और इससे निजी निवेश बहाल करने में मदद मिलेगी और विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के कारण कमजोर विदेशी मांग की भरपाई हो सकेगी।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement