facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dec 2022 IIP Data : दिसंबर में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि घटकर 4.3 प्रतिशत पर रही

Advertisement
Last Updated- February 10, 2023 | 7:08 PM IST
industry sector

देश के औद्योगिक उत्पादन (IIP) की वृद्धि दिसंबर, 2022 में घटकर 4.3 प्रतिशत रह गई है। नवंबर, 2022 में औद्योगिक उत्पादन 7.3 प्रतिशत बढ़ा था। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हालांकि, सालाना आधार पर तुलना की जाए, तो औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि बढ़ी है।

दिसंबर, 2021 में औद्योगिक उत्पादन एक प्रतिशत बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर, 2022 में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले इस क्षेत्र का उत्पादन 0.6 प्रतिशत बढ़ा था। नवंबर, 2022 में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 6.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

समीक्षाधीन महीने में खनन उत्पादन 9.8 प्रतिशत बढ़ा। दिसंबर, 2021 में खनन क्षेत्र का उत्पादन 2.6 प्रतिशत बढ़ा था। बिजली क्षेत्र के उत्पादन 10.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले समान महीने में बिजली उत्पादन की वृद्धि 2.8 प्रतिशत रही थी। उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पूंजीगत सामान क्षेत्र का उत्पादन दिसंबर, 2022 में 7.6 प्रतिशत बढ़ गया। एक साल पहले समान महीने में इसमें तीन प्रतिशत की गिरावट आई थी।

टिकाऊ उपभोक्ता सामान क्षेत्र का उत्पादन समीक्षाधीन महीने में 10.4 प्रतिशत घट गया। एक साल पहले समान महीने में क्षेत्र का उत्पादन 1.9 प्रतिशत घटा था। उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 7.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले समान महीने में इस क्षेत्र का उत्पादन 0.3 प्रतिशत बढ़ा था।

समीक्षाधीन महीने में बुनियादी ढांचा- निर्माण वस्तुओं के उत्पादन में 8.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। एक साल पहले यह वृद्धि दो प्रतिशत रही थी। चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह (अप्रैल-दिसंबर) में औद्योगिक उत्पादन 5.4 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले समान अवधि में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि 15.3 प्रतिशत रही थी।

Advertisement
First Published - February 10, 2023 | 6:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement