facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक का दिसंबर बुलेटिन, शुद्ध FDI में कमी आई

Advertisement

आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान शुद्ध एफडीआई घटकर 2.1 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7.7 अरब डॉलर था।

Last Updated- December 24, 2024 | 11:00 PM IST
FDI

भारतीय रिजर्व बैंक ने दिसंबर बुलेटिन में जारी आंकड़ों में कहा है कि देश में शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में कमी आई है। आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान शुद्ध एफडीआई घटकर 2.1 अरब डॉलर रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7.7 अरब डॉलर था। इसकी मुख्य वजह प्रत्यावर्तन और विदेश गया एफडीआई है।

भारत में एफडीआई में कमी अन्य उभरती बाजार अर्थव्यवस्थाओं की धारणा के अनुकूल है, जिसमें मेक्सिको, वियतनाम, इंडोनेशिया, फिलीपींस और थाईलैंड के साथ अन्य देश शामिल हैं।

दिसंबर के बुलेटिन में अर्थव्यवस्था की स्थिति रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल- नवंबर अवधि के दौरान प्रत्यावर्तन बढ़कर 34.1 अरब डॉलर हो गया, जो एक साल पहले 26.4 अरब डॉलर था। विदेश गई शुद्ध एफडीआई बढ़कर 12.4 अरब डॉलर हो गई, जो 8 अरब डॉलर थी।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि अप्रैल-अक्टूबर 2024 के दौरान सकल एफडीआई की आवक बढ़कर 48.6 अरब हो गई, जो एक साल पहले 42.1 अरब डॉलर थी। साथ ही 60 प्रतिशत से ज्यादा सकल एफडीआई आवक विनिर्माण, वित्तीय सेवाओं, बिजली और अन्य ऊर्जा और रिटेल व थोक व्यापार क्षेत्र में हुई है।

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 10:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement