facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST कलेक्शन में आई कमी

Advertisement

सितंबर में जीएसटी संग्रह की सबसे धीमी वृद्धि, त्योहारी सीजन से सुधार की उम्मीद

Last Updated- October 01, 2024 | 10:54 PM IST
GST

शुद्ध वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में सितंबर महीने में इस वित्त वर्ष के दौरान सबसे धीमी वृद्धि हुई। सरकार के मंगलवार को जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार सितंबर में शुद्ध जीएसटी 3.9 प्रतिशत की दर से 1.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ा।

सकल जीएसटी संग्रह में से रिफंड को घटाए बिना संख्या जारी की जाती है। सकल जीएसटी सिंतबर में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़कर 1.7 लाख करोड़ रुपये हुआ। लिहाजा संग्रह में लगातार दूसरे महीने एक अंक में वृद्धि हुई और यह बीते 39 महीनों में सबसे कम वृद्धि थी। संचयी रूप से इस वित्त वर्ष (अप्रैल-सितंबर) में कुल सकल जीएसटी संग्रह गिरकर 9.5 हो गया जो एक अंक था। इससे पिछले महीने तक (अप्रैल से अगस्त) में कुल सकल जीएसटी संग्रह में 10.1 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई थी। निश्चित रूप से सितंबर के आंकड़े अगस्त में वस्तु एवं सेवा के लेनदेन को दर्शाते हैं।

वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) में औसत मासिक सकल जीएसटी संग्रह गिरकर 1.77 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जबकि यह पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 1.86 लाख करोड़ रुपये था। हालांकि सितंबर के आंकड़े यह दर्शाते हैं कि लगातार सातवें महीने संग्रह 1.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा।

कर विशेषज्ञों के अनुसार त्योहारी मौसम आने के कारण आने वाले कुछ महीनों में कर संग्रह सुधर सकता है। पीडब्ल्यूसी इंडिया के साझेदार प्रतीक जैन के अनुसार, ‘हालांकि इस साल अब तक जीएसटी राजस्व नौ प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। लेकिन मासिक वृद्धि अनुमान से कम है। लिहाजा दर युक्तिसंगत बनाने की प्रक्रिया के मद्देनजर जीएसटी परिषद को करीबी ढंग से जांच पड़ताल करने की जरूरत है। हालांकि त्योहारी मौसम करीब आने के कारण अगले कुछ महीनों में जीएसटी संग्रह बेहतर हो सकता है।’

सितंबर में उत्तराखंड (14 प्रतिशत), हरियाणा (24 प्रतिशत) और दिल्ली (20 प्रतिशत) जैसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने दो अंकों में वृद्धि दर्ज की। हालांकि प्रमुख राज्यों उत्तर प्रदेश (3 प्रतिशत), गुजरात (0 प्रतिशत), महाराष्ट्र (5 प्रतिशत), कर्नाटक (8 प्रतिशत), तमिलनाडु (5 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (-4 प्रतिशत) की वृद्धि दर एक अंक या ऋणात्मक रही।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement