facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पिछले 10 महीने में Net FDI में गिरावट, भारत में सिर्फ इन 6 देशों से हुआ 80 फीसदी निवेश: RBI

Advertisement

RBI के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 24 के 10 महीनों में भारत में प्रत्यक्ष निवेश करने वालों के द्वारा धन की स्वदेश वापसी/विनिवेश बढ़कर 34 अरब डॉलर हो गया।

Last Updated- March 19, 2024 | 9:51 PM IST
FDI inflow

अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के 10 महीने के दौरान भारत का शुद्ध प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 15.41 अरब डॉलर रहा जबकि यह बीते साल की समान अवधि में 25 अरब डॉलर था। शुद्ध एफडीआई में इस भारी गिरावट की वजह पूंजी की निकासी रही। देश से बाहर निकले विदेशी निवेश को जब देश में आए एफडीआई से घटाते हैं तो शुद्ध एफडीआई मिलता है।

भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़े (मार्च 2024 की बुलेटिन) के मुताबिक अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 के दौरान भारत में एफडीआई की आवक 25.53 अरब डॉलर की हुई थी, जबकि निकासी 10.11 अरब डॉलर की हुई। हालांकि एक साल पहले की इस अवधि में एफडीआई की आवक 36.75 अरब डॉलर थी जबकि निकासी 11.75 अरब डॉलर के आंकड़े पर थी।

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 24 के 10 महीनों में भारत में प्रत्यक्ष निवेश करने वालों के द्वारा धन की स्वदेश वापसी/विनिवेश बढ़कर 34 अरब डॉलर हो गया जबकि अप्रैल 2023 से जनवरी 2024 में यह 24.99 अरब डॉलर था।

आरबीआई की ‘अर्थव्यवस्था की स्थिति’ पर मार्च 2024 में जारी मासिक बुलेटिन के अनुसार वित्त वर्ष 24 के 10 महीनों में हासिल एफडीआई का करीब दो-तिहाई हिस्सा विनिर्माण, कंप्यूटर सेवाओं, बिजली व अन्य ऊर्जा क्षेत्रों में हासिल हुआ।

भारत में करीब 80 फीसदी एफडीआई सिंगापुर, मॉरीशस, अमेरिका, नीदरलैंड, जापान और यूएई से आया। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2023 में दुनिया में एफडीआई की आवक सुस्त रही और इसमें वर्ष 2022 की तुलना में करीब 3 फीसदी ही इजाफा हुआ। हालांकि भारत ने एशिया में अपने अन्य समकक्षों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement