facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में बेरोजगारी दर में गिरावट, ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा सुधार

Advertisement

ग्रामीण बेरोजगारी अगस्त में 7.11% से घटकर 6.20% हो गई, जबकि इसी अवधि में शहरी बेरोजगारी दर 10.09% से गिरकर 8.94% हो गई।

Last Updated- October 02, 2023 | 4:35 PM IST
Future jobs in India

भारत की बेरोजगारी दर सितंबर में एक साल के निचले स्तर पर आ गई क्योंकि कमजोर मानसूनी बारिश के बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगारी कम हो गई।

प्राइवेट रिसर्च फर्म सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों से पता चलता है कि कुल बेरोजगारी दर सितंबर महीने में घटकर 7.09% हो गई, जो अगस्त में 8.10% थी। पिछले साल सितंबर के बाद से यह सबसे कम रीडिंग है। ग्रामीण बेरोजगारी अगस्त में 7.11% से घटकर 6.20% हो गई, जबकि इसी अवधि में शहरी बेरोजगारी दर 10.09% से गिरकर 8.94% हो गई।

भारत में पांच साल में सबसे कमजोर मॉनसून बारिश दर्ज की गई, जून-सितंबर में बारिश लॉन्ग टर्म ऐवरेज से लगभग 6% कम थी। फिर भी, देश में कृषि गतिविधियों पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।

भारत में प्रमुख त्यौहारी सीज़न से पहले शहरी बेरोज़गारी में भी गिरावट देखी गई। कंपनियां आम तौर पर नवंबर में दिवाली से पहले – विशेष रूप से गिग और कॉन्ट्रैक्ट रोजगार सेगमेंट में – भर्ती करने के लिए तैयार रहते हैं।

अगली गर्मियों में होने वाले राष्ट्रीय चुनावों से पहले भारत के 1.4 अरब लोगों के लिए पर्याप्त नौकरियां पैदा करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के लिए एक सबसे जरूरी काम है। पिछले महीने, उन्होंने लोगों द्वारा बढ़ती बेरोजगारी पर असंतोष जाहिर करने के बीच एक विशेष रोजगार पहल तहत नये रिक्रूट को 51,000 नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 2, 2023 | 4:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement