facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शहरी उपभोक्ताओं का गिरता मनोबल, आमदनी में आई गिरावट

Advertisement

Consumer sentiment: ग्रामीण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण पूरे सूचकांक (शहरी और ग्रामीण) में इजाफा हुआ। वर्ष 2024 में ग्रामीण उपभोक्ता धारणा उच्चतम स्तर पर रही है।

Last Updated- April 02, 2024 | 11:27 PM IST
Consumer sentiments improve

शहरी भारत में वित्त वर्ष के अंतिम महीने में उपभोक्ताओं का मनोबल कमजोर पड़ गया है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (CMIE) के सूचकांक में शहरी क्षेत्र की उपभोक्ता धारणा मार्च में चार महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई। शहरी क्षेत्र की उपभोक्ता धारणा में 2023 में जबरदस्त उछाल आई थी और शहरी सूचकांक दिसंबर, 2023 में 46 माह के उच्चतम स्तर (101.83) पर पहुंच गया था। फिर इसमें लगातार तीन महीने गिरावट आई थी।

ग्रामीण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण पूरे सूचकांक (शहरी और ग्रामीण) में इजाफा हुआ। वर्ष 2024 में ग्रामीण उपभोक्ता धारणा उच्चतम स्तर पर रही है। हालांकि वर्ष 2019 की तुलना में शहरी और ग्रामीण दोनों सूचकांक निचले स्तर पर रहे हैं।

मार्च 2019 की तुलना में मार्च 2024 में पूरे सूचकांक में दो फीसदी की गिरावट है। इस अवधि के दौरान शहरी परिवारों की धारणा 4.5 फीसदी कम है जबकि ग्रामीण परिवारों की धारणा 0.3 फीसद कम है। देश के सभी आय वर्गों में सुधार असंभव सा बना हुआ है।

सबसे कम आय वर्ग की आमदनी सालाना एक लाख रुपये या इससे कम है और इसमें मार्च, 2019 की तुलना में मार्च 2024 में 7.1 फीसदी की गिरावट आई है।

इसी तरह 1 लाख से 2 लाख रुपये सालाना कमाने वालों की आमदनी में 6.4 फीसदी की गिरावट का अनुभव हुआ। हालांकि 2 लाख से 5 लाख रुपये की आमदनी वाले समूह को आमदनी में पांच फीसदी की कमी आई। इस क्रम में जिन लोगों की आमदनी 5 लाख से 10 लाख रुपये के बीच है, उनकी आमदनी में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई।

Advertisement
First Published - April 2, 2024 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement