facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 2025 में रक्षा उत्पादन 1.46 लाख करोड़ रुपये पार: राजनाथ

Advertisement

वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 1.27 लाख करोड़ रुपये की तुलना में इसमें 15 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है।

Last Updated- May 29, 2025 | 11:30 PM IST
Defence Minister Rajnath Singh
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

वर्ष 2024-25 में भारत में रक्षा उत्पादन 1.46 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक के सर्वकालिक स्तर पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 1.27 लाख करोड़ रुपये की तुलना में इसमें 15 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को यह बात कही। रक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में रक्षा वस्तुओं का निर्यात भी उच्चतम स्तर (24,000 करोड़ पार) पर पहुंच गया था, जो  वित्त वर्ष 2024 में दर्ज 21,083 करोड़ रुपये से लगभग 14 प्रतिशत अधिक है।

सिंह ने नई दिल्ली में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सम्मेलन में इन शानदार आंकड़ों की जानकारी दी। उन्होंने निजी क्षेत्र के योगदानों की भी चर्चा की जो 32,000 करोड़ रुपये से अधिक रही (कुल रक्षा उत्पादन का लगभग 22 प्रतिशत)। वित्त वर्ष 2024 में कुल उत्पादन मूल्य में निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी 20.8 प्रतिशत रही।

रक्षा मंत्री ने इस बात का भी जिक्र किया कि एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम के अंतर्गत पहली बार सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की तरह निजी क्षेत्र को भी बड़ी रक्षा परियोजना में शिरकत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘एएमसीए परियोजना के तहत पांच नमूने पहले तैयार किए जाएंगे जिसके बाद उत्पादन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। यह मेक इन इंडिया कार्यक्रम के इतिहास में एक प्रमुख उपलब्धि है।‘

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत का दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने देश के आर्थिक विकास में रक्षा क्षेत्र की भूमिका का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘10-11 साल पहले देश में रक्षा उत्पादन लगभग 43,000 करोड़ रुपये का था मगर अब यह बढ़कर 1.46 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है। इनमें निजी क्षेत्र का योगदान 32,000 करोड़ रुपये रहा है।

जहां तक रक्षा साजो-सामान के  निर्यात की बात है तो 10 वर्ष पहले यह आंकड़ा महज 600-700 करोड़ रुपये हुआ करता था मगर अब यह बढ़कर 24,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हमारे हथियार, हमारी प्रणाली, पुर्जे एवं सेवाएं लगभग 10 देशों तक पहुंच रहे हैं।‘

रक्षा मंत्री ने कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ देश की सुरक्षा के लिए एक प्रमुख हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में इस कार्यक्रम की अहम भूमिका रही है।

Advertisement
First Published - May 29, 2025 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement