facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Government GST: दिल्ली सरकार का जमकर भर रहा खजाना, लक्ष्य से भी ज्यादा मिल सकता है जीएसटी

Advertisement

Delhi Government GST Collection: चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक सरकार को करीब 29,200 करोड़ रुपये का जीएसटी मिल चुका है, जो पिछली समान अवधि से करीब 12 फीसदी अधिक है।

Last Updated- March 20, 2024 | 6:43 PM IST
Taxpayers will not be able to file GSTR-1 from September 1 without providing valid bank account information' वैलिड बैंक अकाउंट की जानकारी दिए बिना एक सितंबर से GSTR-1 दाखिल नहीं कर पाएंगे करदाता

Delhi Government GST Collection: चालू वित्त वर्ष में दिल्ली सरकार का खजाना खूब भर रहा है। सरकार को वर्ष 2023-24 में लक्ष्य से भी ज्यादा जीएसटी संग्रह प्राप्त हो सकता है। फरवरी महीने में दिल्ली सरकार को 16 फीसदी ज्यादा जीएसटी मिला था। मार्च महीने में इससे ज्यादा जीएसटी मिलने की संभावना है।

वर्ष 2023-24 में कितना मिला जीएसटी और कितना है लक्ष्य?

दिल्ली सरकार ने वर्ष 2023-24 के बजट में 31,500 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है। चालू वित्त वर्ष में फरवरी तक सरकार को करीब 29,200 करोड़ रुपये का जीएसटी मिल चुका है, जो पिछली समान अवधि से करीब 12 फीसदी अधिक है। इस वित्त वर्ष में अभी एक महीना और बचा है यानी मार्च में जीएसटी आना बाकी है।

पिछले साल मार्च महीने में करीब 2,420 करोड़ रुपये जीएसटी मिला था और इसमें बढ़ोतरी की दर करीब 17 फीसदी दर्ज की गई थी। इतनी ही वृद्धि इस साल मार्च में होती है तो दिल्ली सरकार को इस मार्च 2,800 करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी के रूप में मिल सकते हैं। इस तरह वर्ष 2023-24 में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी वसूली हो सकती है, जो 31,500 करोड़ रुपये के लक्ष्य से ज्यादा है।

दिल्ली सरकार को वर्ष 2024-25 में कितना जीएसटी मिलने की उम्मीद?

चालू वित्त वर्ष में दिल्ली सरकार की तिजोरी खूब भर रही है। दिल्ली सरकार ने वर्ष 2024-25 के लिए पेश किए गए बजट में 34,000 करोड़ रुपये जीएसटी वसूली का लक्ष्य रखा है। दिल्ली सरकार के कर राजस्व में जीएसटी संग्रह की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। सरकार ने वर्ष 2024-25 में 58,750 करोड़ रुपये कुल कर राजस्व प्राप्त होने का अनुमान लगाया है। इसमें करीब 58 फीसदी जीएसटी वसूली से मिलने का अनुमान है।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement