facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Delhi-Meerut RRTS: प्राथमिकता वाला सेगमेंट कुछ हफ्तों में शुरू होगा

RRTS परियोजना का 17 किलोमीटर लंबा साहिबाबाद-दुहाई डिपो प्राथमिकता वाला सेगमेंट कुछ हफ्तों के अंदर शुरू हो जाएगा।

Last Updated- July 21, 2023 | 4:42 PM IST
Delhi-Meerut RRTS: Priority segment to start in a few weeks

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS परियोजना का 17 किलोमीटर लंबा साहिबाबाद-दुहाई डिपो प्राथमिकता वाला सेगमेंट कुछ हफ्तों के अंदर शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के निदेशक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने पारगमन उन्मुख विकास पर एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए यहां बताया कि यह देश में उच्च गुणवत्ता वाली पारगमन सेवाओं के मामले में एक अहम कामयाबी है। सिंह ने कहा, ‘RRTS (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) परियोजना का 17 किलोमीटर का प्राथमिकता वाला सेगमेंट कुछ हफ्तों में शुरू हो जाएगा।’

Also read: नॉर्थ-ईस्ट के राज्य GST संग्रह, हस्तांतरण के सफल उदाहरण : FM Nirmala Sitharaman

निदेशक ने कहा, ‘यह पहली बार है जब हम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तेज गति से चलने वाली इंटर-सिटी यात्री ट्रेन का संचालन करेंगे।’ ‘सेमी-हाई स्पीड’ क्षेत्रीय रेल सेवा का नाम ‘रैपिडेक्स’ है और इसका निर्माण NCRTC कर रहा है जो केंद्र, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों का संयुक्त उपक्रम है। NCRTC का लक्ष्य 2025 तक 82 किलोमीटर लंबे समूचे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ मार्ग को शुरू करने का है।

First Published - July 21, 2023 | 4:42 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट