facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टॉप 7 शहरों में ऑफिस स्पेस की मांग 34 फीसदी घटी, क्‍या है मुख्‍य वजह?

Advertisement

जनवरी-मार्च में कार्यालय स्थल की मांग पिछली छह तिमाहियों में सबसे कम रही है।

Last Updated- March 30, 2023 | 3:51 PM IST
Office demand - micro market growth

देश के सात प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च के दौरान पट्टे पर ऑफिस स्पेस की कुल मांग 34 फीसदी घटकर 76.3 लाख वर्ग फुट रह गई। वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कंपनियों द्वारा अपने विस्तार को लेकर सतर्कता बरतने की वजह से ऑफिस स्पेस की मांग में कमी आई है। संपत्ति सलाहकार जेएलएल इंडिया ने यह जानकारी दी है।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च में कार्यालय स्थल की मांग पिछली छह तिमाहियों में सबसे कम रही है। पिछले साल इसी अवधि में शीर्ष सात शहरों-दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलूरु, हैदराबाद और पुणे में 1.15 करोड़ वर्ग फुट ऑफिस स्पेस पट्टे पर दिया गया था।

जेएलएल इंडिया ने कहा कि पट्टा गतिविधियों में यह गिरावट विस्तार को लेकर सतर्कता, विस्तार योजनाओं में देरी और हाइब्रिड कार्यालय नीति के कारण है। चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और पुणे में ऑफिस स्पेस की मांग में गिरावट आई है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, बेंगलूरु और कोलकाता में इसमें बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement
First Published - March 30, 2023 | 3:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement