facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चुनौतियों के बावजूद अगस्त में 6.7% बढ़ा निर्यात, व्यापार घाटा भी हुआ कम

Advertisement

वै​श्विक अनि​श्चितता और ट्रंप शुल्क के बावजूद अगस्त में निर्यात बढ़कर 35.1 अरब डॉलर रहा

Last Updated- September 15, 2025 | 10:06 PM IST
India Export

अगस्त महीने में भारत से वस्तुओं का निर्यात 6.7 फीसदी बढ़कर 35.1 अरब डॉलर पहुंच गया। निर्यात में वृद्धि वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिका द्वारा कई भारतीय वस्तुओं पर लगाए गए भारी शुल्क के बावजूद हुई है। अगस्त में वस्तुओं के निर्यात में तेजी आं​शिक रूप से पिछले साल अगस्त में 32.9 अरब डॉलर के कम निर्यात आधार की वजह से भी दिख रही है। इस साल जुलाई की बात करें तो देश से 37.24 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया गया था । इस तरह से अगस्त में जुलाई की तुलना में निर्यात 5.7 फीसदी घटा है।

वाणिज्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारत पर शुल्क लगाए जाने के बावजूद अमेरिका में​ वस्तुओं का निर्यात 7.15 फीसदी बढ़कर 6.86 अरब डॉलर रहा। हालांकि अगस्त में वृद्धि के बावजूद अमेरिका में निर्यात 9 महीने के निचले स्तर पर आ गया। मार्च में अमेरिका में सबसे ज्यादा 10.15 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं का निर्यात किया गया था।

विशेषज्ञों ने कहा कि 50 फीसदी शुल्क का प्रभाव सितंबर से दिखेगा।

इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा कि इसकी आशंका है कि अतिरिक्त 25 फीसदी शुल्क के कारण सितंबर में अमेरिका को होने वाले निर्यात में भारी गिरावट आएगी जिससे कुल निर्यात भी घटेगा और व्यापार घाटे में भी इजाफा होगा।

अगस्त में आयात 10.13 फीसदी घटकर 61.59 अरब डॉलर रहा जिसका मुख्य कारण पिछले साल की तुलना में सोने के आयात में गिरावट रही। इससे भारत का व्यापार घाटा अगस्त में कम होकर 26.29 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल अगस्त में रिकॉर्ड 35.64 अरब डॉलर रहा था। जुलाई 2025 में व्यापार घटा 27.35 अरब डॉलर था। अगस्त में सोने आयात 57 फीसदी घटा और इस दौरान 5.44 अरब डॉलर मूल्य के सोने का आयात किया गया।

अगस्त में सेवाओं के निर्यात में 12.18 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 34.06 अरब डॉलर रहा जबकि 17.45 अरब डॉलर मूल्य की सेवाओं का आयात किया गया जो पिछले साल की समान अव​धि से 6 फीसदी अ​धिक है। सेवाओं के आयात-निर्यात में देश 16.61 अरब डॉलर के अधिशेष में रहा। हालांकि अगस्त के लिए सेवाओं के आयात-निर्यात का आंकड़ा अनुमानित है और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बाद में जारी किए जाने वाले आंकड़ों के आधार पर इसे संशोधित किया जाएगा।

वाणिज्य सचिव सुनील बड़थ्वाल ने संवाददाताओं को बताया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद निर्यात अच्छा रहा है। जो यह दर्शाता है कि भारत सरकार की नीतियां कारगर रही हैं। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सुधार प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देंगे। इसके अलावा सरकार निर्यात में विविधता लाने और कुछ क्षेत्रों पर निर्भरता कम करने पर भी काम कर रही है ताकि आपूर्ति श्रृंखला में बाधा न हो।

Advertisement
First Published - September 15, 2025 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement